यात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की कई गाड़ियां 5 दिनों तक रद्द हैं, कुछ दिनों बाद यात्रा करें

यात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की कई गाड़ियां 5 दिनों तक रद्द हैं, कुछ दिनों बाद यात्रा करें

यात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की कई गाड़ियां 5 दिनों तक रद्द हैं, कुछ दिनों बाद यात्रा करें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 2, 2019 12:01 pm IST

जबलपुर। अगले कुछ दिनों में जबलपुर से दिल्ली का सफर करने का मन बना रहे रेल यात्रियों की मु्श्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर रेल्वे के दिल्ली मंडल में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग वर्क के कारण जबलपुर से दिल्ली को जोड़़ने वाली कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

read more: बेरोजगारी और आर्थिक मंदी पर आक्रोश, युवक कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

पश्चिम मध्य रेल्वे ने जबलपुर और हज़रत निजामुद्दीन के बीच आने-जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 सितंबर से 7 सितंबर तक रद्द कर दिया है। वहीं जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आने-जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 6 और 7 सितंबर जबकि जबलपुर से वैष्णो देवी कटरा आने जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 3 और 4 सितंबर के लिए रद्द कर दिया गया है।

read more: अशोक चौहाण ने मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी लेने से किया इनकार, सो…

बताया जा रहा है कि दिल्ली रेल मंडल के तुगलकाबाद-पलवल रेलखण्ड पर रेल्वे ट्रैक का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली 60 ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

<iframe width=”894″ height=”380″ src=”https://www.youtube.com/embed/p3zjm-4PhGQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com