शिवपुरी के पोहरी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 2 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए और 4 लोगों की ट्रक में दबने से मौत हो गई। यह ट्रक मुरैना के जौरा की तरफ से आ रहा था और पोहरी के पास स्थित ग्राम पिपरा घाट पर पलट गया।
यह भी पढ़ें – सीधी के सोन नदी में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, हादसे में 21 लोगों की मौत 18 जख्मी
पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना में घायल होने वालों में अधिकांश मजदूर है और मजदूरी करने के लिए शिवपुरी के पहोरी आए हुए थे।
वेब डेस्क, IBC24