अधिकारियों से दोस्ताना दिखा कर लगा दिया 21 लाख की चपत

Ads

अधिकारियों से दोस्ताना दिखा कर लगा दिया 21 लाख की चपत

  •  
  • Publish Date - February 1, 2018 / 07:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रायपुर  – इन दिनों बड़े लोगों से  सम्बन्ध दिखाना बड़े लोगो के साथ फोटो खींचना और उसे ऐसा प्रस्तुत करना की वो इनके बड़े खास है ये आम बात हो गयी है और इन्ही सब फोटो को देखकर कई बार अच्छे अच्छे दिग्गज भी धोखा खा जाते हैं ऐसे ही सपने दिखाने वाले दो शातिर बदमाश को राजधानी पुलिस ने  गिरफ्तार किया है जो नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके हैं 

 ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ के नवविवाहित जोड़े ने शौचालय में पहनाया वरमाला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों पहले बेरोजगार ग्रामीणों को अपने चुंगल में लेते थे उसके बाद मंत्रालय में बड़े-बड़े अफसरों से रिश्ते बताकर ये   बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की वसूली करते थे। गरिफ्तार किये गए दोनों आरोपी का नाम उत्तर सेठ और अमर टंडन है। इन दोनों पर 5 बेरोजगारों से 21 लाख रुपये ठगने का आरोप है। शिकायकर्ताओं ने बताया कि ये दोनों कई बार स्वम को मंत्रालय के आसपास या अधिकारी के साथ मीटिंग में होने का हवाला ऐसे देते थे जिससे किसी को भी यकीन हो सकता है कि वास्तव में ये लोग अफसरों के खास हैं। 

 ये भी पढ़े – शिक्षाकर्मी ने मजदूरी करने विभाग से मांगी छुट्टी

हालांकि लंबे समय बाद भी जब इन्हें नौकरी नहीं मिली, तो बेरोजगारों ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की और फिर शिकायत के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गयी है।ये दोनों ठग अब तक  करीब आधा दर्जन बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर चूना लगा चुके हैं.

 

 वेब टीम IBC24