टेम्पो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत

Ads

टेम्पो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), सात अक्टूबर (भाषा) जिले के लालगंज क्षेत्र में बुधवार को टेम्पो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सगरा सुंदरपुर बाज़ार के पास दोपहर के समय एक टेम्पो पेट्रोल पंप परिसर से निकल रहा था कि तभी एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आमिर (12) और सूफियान (15) को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल शकील (20) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजे गए हैं।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल