मुठभेड़ में दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल

Ads

मुठभेड़ में दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 06:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लखनऊ, दो अक्‍टूबर ( भाषा) उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि चंदौसी कोतवाल को कैथल रोड पर पतरुआ चौराहे पर लूट की सूचना मिली, इसके बाद वहां पहुंची पुलिस पर दो मोटसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि इसमें सिपाही मोहित गौतम और बदमाश बिलाल व इकराम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द

शोभना

शोभना