फतेहपुर में दो अवैध असलहा कारखानों का राजफाश, दो कारीगर गिरफ्तार

Ads

फतेहपुर में दो अवैध असलहा कारखानों का राजफाश, दो कारीगर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 01:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

फतेहपुर (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की मलवां और ललौली थाना पुलिस ने सोमवार तड़के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की और दो अवैध हथियार कारखानों का राजफाश किया । पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को असलहा बनाते गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने संवाददाताओं को बताया कि मलवां थाने की पुलिस ने सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कोराई गांव में एक बाग से कुछ दूरी पर स्थित खजूर की झाड़ी की आड़ में अवैध असलहा बनाते बामनतारा गांव के रामविलास (40) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 बने और पांच आधा बना तमंचा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ललौली थाने की पुलिस ने हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील में छापेमारी कर भोलापुर गांव निवासी शिव प्रसाद विश्वकर्मा (53) को अवैध असलहा बनाते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह बने और एक आधा बना असलहा बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों अवैध कारखानों से अवैध असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन