दो मंजिला मकान में भीषण आग, कमरे में बेसुध पड़ी बेटी को कपड़ों से ढक बाहर निकाला, हालत गंभीर

दो मंजिला मकान में भीषण आग, कमरे में बेसुध पड़ी बेटी को कपड़ों से ढक बाहर निकाला, हालत गंभीर

दो मंजिला मकान में भीषण आग, कमरे में बेसुध पड़ी बेटी को कपड़ों से ढक बाहर निकाला, हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 16, 2019 6:57 am IST

कोरबा। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो मंजिला मकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में परिवार के लोग जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना शुक्रवार आधी रात की है जब शॉर्ट सर्किट के बाद मकान में आग लग गई।

पढ़ें- इस शख्स ने FB पर CM भूपेश बघेल के खिलाफ की अश्लील टिप्पणी, कांग्रेस

तड़के तीन बजे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भनक लगने पर मकान की दूसरी मंजिल में रहने वाले सुशील अग्रवाल और उसकी पत्नी किसी तरह भागकर नीचे उतरे। इस बीच नीचे कमरे में सोई उनकी बेटी बेसुध हो गई थी। जिसे उसके चाचा ने आग के लपटों के बीच उठाकर बाहर निकाला। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर होता देख उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसे में परिवार के तीन सदस्य भी गंभीर रुप से झुलस गए।

पढ़ें-क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में गुजरात के एक युवक की भी मौत, 9 भारतीय ..

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है। घर पर पान मसाले का सामान रखा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने घर पर रखा लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया।


लेखक के बारे में