ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Ads

ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 10:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के अल्लीपुर गांव के नजदीक शनिवार की रात एक ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है।

मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द सिंह ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे अल्लीपुर गांव के कैंची मोड़ के नजदीक एक ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृत युवकों की पहचान भदवा गांव निवासी बुद्धराज (27) और उसके साथी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइंया गांव निवासी सुरजीत (28) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं. आनन्द नीरज

नीरज