मुरैैना के जंगल 3 युवक भटके, 2 की प्यास से मौत

Ads

मुरैैना के जंगल 3 युवक भटके, 2 की प्यास से मौत

  •  
  • Publish Date - May 22, 2017 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

 

मुरैना में लापता हुए तीन युवकों में से दो के शव जंगल में मिले है. जबकि तीसरे युवक की तलाश पुलिस जंगल में कर रही है.पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौत पानी नहीं मिलने के कारण हुई है. आपको बता दें कि बीजेपी का पूर्व पार्षद नरेश सिकरवार शनिवार सुबह अपने 2 दोस्तों के साथ विजयपुर के जंगल में धोरात सरकार मंदिर दर्शन के लिए गया था. दर्शन के बाद जब सभी लौटने लगे तो रास्ता भटक गए. पानी नहीं मिलने से युवकों की हालत बिगड़ने लगी. तब एक दोस्त ने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी. कि पानी नहीं मिलने से दो दोस्त बेहोश हो गए हैं. परिजनों ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने रविवार को जंगल में सर्च अभियान चलाकर नरेश और उदयभान का शव बरामद किया.