बालोद। दल्ली राजहरा में यज्ञ और हवन का दौर चल रहा है। यज्ञ आमतौर पर वातावरण की शुद्धि के साथ देवों को प्रसन्न करने और उन्हें बुलाने के लिए होते हैं। मनोकामनाएं पूरी करने के लिए होते हैं, ऐसा ही एक यज्ञ आजकल बालोद जिले के दल्ली राजहरा में हो रहा है। लेकिन ये यज्ञ कुछ खास है।
ये भी पढ़ें- राज्य में अपने ही ब्रांड की शराब बेचने पर घिरी सरकार, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
ये भी पढ़ें- सीजी बोर्ड के नतीजे घोषित, 12वीं में 77 और 10वीं में 68.04 फीसदी पास
लोग चौराहे पर पंडाल लगाकर छोटा सा एक मंच बनाकर यज्ञ हवन करने में जुटे हैं। इस यज्ञ में लोगों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। मंच में शामिल लोग मंत्रोच्चार के साथ हवन करते नजर आ रहे हैं। हवन कुंड में जो मंत्र पढ़े जा रहे हैं। उसके बारे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। ये लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रकट होने को लेकर हवन कर रहे हैं।
दरअसल, दल्ली राजहरा और आसपास से उत्खनन कर कच्चा लोहा भिलाई स्टील प्लांट को सप्लाई किया जाता है, लिहाजा रेलवे का विस्तार भी यहां तक हुआ है। BSP और रेलवे को करोड़ों की आमदनी यहीं से होती है। फिर भी इलाके में कोई विकास नहीं हो रहा, ऐसा यहां के लोगों का मानना है। उनका ये भी मानना है कि स्थानीय प्रशासन और सरकार कुछ नहीं कर सकती। यानी जो कुछ करेंगे, वो पीएम मोदी ही करेंगे और उन्हें यहां बुलाने के लिए उन्होंने ये अनिश्चित कालीन यज्ञ शुरू किया है।
ये भी पढ़ें- काली कमाई का कुबेर निकला स्टेनो, छापे में मिली इफरात संपति
समय ऐसा है कि मीडिया का तवज्जो पाने और अखबार की सुर्खियां बनने सियासी दल अक्सर ऐसे प्रोपोगेंडा करते हैं। लेकिन दल्ली राजहरा का ये मोदी प्राकट्य यज्ञ इसलिए खास है कि इसके पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं, सिर्फ स्थानीय लोग ही हैं। अब देखना ये है कि इस हवन कुंड में मंत्र के साथ डाले जा रहे सांकला से पीएम मोदी प्रगट होंगे या नहीं..?
वेब डेस्क, IBC24