उप्र में बारिश के कारण छत और दीवार ढही, मां-बेटे की मौत

Ads

उप्र में बारिश के कारण छत और दीवार ढही, मां-बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 06:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक मकान की छत तथा दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तालगांव थाना क्षेत्र के अंगेठा गांव में सुबह भारी बारिश के कारण स्थानीय निवासी अरविंद कुमार के मकान की छत और एक दीवार ढह गई। इस घटना में अरविंद की पत्नी रेनू देवी (28) तथा उनका दो साल का बेटा प्रिंस मलबे में दब गए और दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं सलीम निहारिका

निहारिका