उत्तरप्रदेश : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब

Ads

उत्तरप्रदेश : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

फिरोजाबाद, दो नवंबर (भाषा) फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गाँव में रविवार की रात खेत में सिंचाई कर लौट रही महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर चार लोगों ने तेज़ाब फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है जिसको देर रात पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात में वह खेत से लौट रही थी तभी रास्ता रोककर उसके साथ चार लोगों ने छेड़खानी की और जब विरोध किया तो उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया। महिला ने दो आरोपियों को पहचान लेने की बात कही है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। महिला का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। महिला का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सं आनन्द आशीष

आशीष