उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Ads

उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - January 3, 2021 / 07:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), तीन जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कांधला इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत को लेकर रविवार को लोगों के एक समूह ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ओमबीर नामक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि चार पुलिसकर्मियों द्वारा उसके घर में छापेमारी के दौरान की गई कथित पिटाई के चलते उसकी मौत हुई।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारण पता लगाने के लिये जांच का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाया गया है।

पुलिस ने कहा कि एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र