सेहरा सजाए दूल्हे को देखकर चौंक गई दुल्हन और रूकवा दी शादी… जानिए माजरा

Ads

सेहरा सजाए दूल्हे को देखकर चौंक गई दुल्हन और रूकवा दी शादी... जानिए माजरा

  •  
  • Publish Date - April 28, 2018 / 08:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

कोरबा। रामपुर में एक दिलचस्प घटना की। जहां दूल्हे और बारातियों के स्वागत के लिए पूरा परिवार खड़ा था। द्वारचार पूजा के लिए बंदनवार और थाल सजे थे। बाराती जमकर नाच रहे थे। पटाखे फूट रहे थे और आतिशबाजियां भी हो रही थीं, मगर सेहरा सजाए दूल्हे के गाड़ी से उतरते ही पूरा समां बदल गया। जी हां, दुल्हन ने खुद रूकवा दी अपनी शादी की शहनाई।

देखें वीडियो-

पुलिस की गाड़ी में बैठा.. और सरकारी ससुराल यानी जेल जा रहा ये वो शख्स है, जो कुछ देर पहले ही दूल्हे के वेश में था। लेकिन ससुराल की दहलीज पर परछन से पहले ही दुल्हन लेने पहुंचे इस शख्स के फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। फिर क्या था दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और मामला थाने पहुंच गया और बिना देर किए पुलिस भी दूल्हे को हिरासत में लेकर हवालात चल दी। 

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में आईपीएस के तबादले, सुंदरराज डीआईजी नक्सल ऑपरेशन, डांगी दंतेवाड़ा के डीआईजी

मामला कुछ ऐसा है कि कोरबा जिले के रामपुर इलाके के रामचंद साहू की बेटी की शादी बालको के दिनेश साहू से तय हुई थी। लेकिन सेहरा सजाकर आ गया दिनेश का बड़ा भाई रंजीत साहू। पहले से शादीशुदा और सिर पर सेहरे के नीचे दस हजार रुपए का विग लगाकर आए दूल्हे का राज खुला, तो सात फेरे के पहले बवाल मच गया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहली बार महिला आदिवासी जज, विमला सिंह के नाम कीर्तिमान

इधर, दूल्हा खुद भी ये कबूल कर रहा है कि लड़कीवालों ने उसके छोटे भाई को शादी के लिए देखा था। लेकिन खुद शादी के लिए आने पर उसकी दलील अलग है।धोखे की बुनियाद पर नई रिश्तों की ईंट नहीं रखी गई। सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक गलत आदमी के साथ बंध जाने की बजाय दुल्हन ने अपनी शादी की शहनाई खुद रुकवा दी। समाज की ऐसी बेटियों को और उनके परिवार के हौसले,  हिम्मत को IBC24 का सलाम। 

 

वेब डेस्क, IBC24