अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, देखिए वीडियो

Ads

अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 10, 2018 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

अंबिकापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सौदान सिंह, अनिल जैन, विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक, सरोज पाण्डेय, रामविचार नेताम, पुनुलाल मोहले, बृज मोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, पवन साय, मोतीलाल साहू, रामप्रताप सिंह, संतोष पांडेय आदि शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले अमित शाह ने अंबिकापुर में करीब दो घंटे रोड शो किया। उसके बाद उन्होंने एक आमसभा को भी संबोधित किया। माना जा रहा है कि अमित शाह इस बैठक में वे केंद्रीय भाजपा के संपर्क फॉर जनसमर्थन जैसे अभियानों की छत्तीसगढ़ में स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही वे 65 प्लस सीटों के दिए हुए लक्ष्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों की गहन समीक्षा भी करेंगे। वे चुनाव और उससे पहले की रणनीति पर भी चर्चा करते हुए टिप्स भी देंगे।

वेब डेस्क, IBC24