विधायक विमल चोपड़ा और समर्थकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो

Ads

विधायक विमल चोपड़ा और समर्थकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 20, 2018 / 03:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

महासमुंद। महासमुंद के निर्दलीय विधायक डॉ विमल चोपडा और उनके समर्थकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस की लाठीचार्ज में विधायक के अलावा करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए विधायक विमल चोपड़ा ने आज महासमुंद बंद का ऐलान करते हुए इस्तीफा तक देने की धमकी दी है। वहीं पथराव में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- रमन, गौरीशंकर और केन्द्रीय बिजली मंत्री रायपुर में करेंगे योग, मंत्रियों के भी कार्यक्रम तय

एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कही है। दरअसल, ये झगड़ा तब शुरू हुआ, जब महासमुंद के मिनी स्टेडियम में बैंडमिंटन खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। यह बात थाने तक पहुंच गई। उसके बाद विधायक विमल चोपड़ा अपने समर्थकों के साथ थाना घेरने पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- पुलिस के परिवारवालों के आंदोलन से हरकत में आई सरकार, गृहमंत्री ने गिनाईं दी जाने वाली सुविधाएं

देर रात तक थाने के सामने हंगामा होता रहा और जब विधायक समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए विधायक और उनके समर्थकों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने विधायक के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस की लाठीचार्ज से विधायक तो घायल हुए ही हैं, करीब 15 अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर कांउटर FIR दर्ज किया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24