महाकाल मंदिर में मॉडल ने किया ऐसा डांस, वीडियो वायरल होते ही समिति ने थमाई नोटिस, देखिए वीडियो

Ads

महाकाल मंदिर में मॉडल ने किया ऐसा डांस, वीडियो वायरल होते ही समिति ने थमाई नोटिस, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 7, 2018 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

 

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में 3 सितम्बर को भस्म आरती दर्शन करने आई एक युवती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान युवती की भाव-भंगिमाएं और अदाओं की खास चर्चा है। इतना ही नहीं, इस पर फिल्मी और वीडियो एलबम के गीतों की भी मिक्सिंग कर दी गई है। युवती नंदिनी कुरील मॉडल बताई जा रही है। उसके डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मंदिर समिति ने उसे नोटिस भेज कर 3 दिन में जवाब मांगा है।

 

दरअसल मॉडल नंदिनी ने फिल्मी और एलबम सांग्स पर अपनी डांस अदायगी के साथ वीडियो बनाया है, जो काफी चर्चाओं में है। लोग चटकारे लेकर युवती के डांस पर बातें कर रहे हैं। साथ ही, महाकाल मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बना लेना आस्था पर आघात तो कर ही रहा है, मंदिर प्रबंध समिति की जिम्मेदारियों पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने जगह-जगह सूचना बोर्ड लगा रखे हैं कि मंदिर के अंदर मोबाइल नहीं ले जाएं।

 

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया के पायलट ने मालदीव में गलत रनवे पर उतारा विमान, दो टायर फटे, सभी यात्री सुरक्षित

मंदिर के अंदर सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों की चेकिंग भी की जाती है, लेकिन यह युवती न सिर्फ मोबाइल मंदिर के अंदर ले गई, बल्कि रिमिक्स गानों पर मंदिर परिसर में ही वीडियो भी बना लिया, जबकि मंदिर प्रशासक से इस तरह की शूटिंग या फोटोग्राफी के लिए पूर्व में आवेदन देकर बाकायदा अनुमति लेना होती है।

 

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मंदिर से जुड़े लोगों में नाराजगी का भाव नजर आ रहा है। उनका कहना है कि पवित्र और धार्मिक स्थल पर मर्यादा का खासतौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थी जब इस तरह का दृश्य देखते हैं, तो भावनाएं आहत होती हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24