Police Officer Sword-Wielding Viral Video || Image- Atulkrishna X file
मुजफ्फरपुर: देशभर में शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम का पर्व मनाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले गए और पारंपरिक धार्मिक प्रदर्शन किए गए। (Police Officer Sword-Wielding Viral Video) पर्व को देखते हुए कई राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक वर्दी में तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो की अवधि लगभग 21 सेकंड बताई जा रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम समाज के ताजिया जुलूस के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी तलवार चलाने का प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग उसका उत्साहवर्धन करते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। (Police Officer Sword-Wielding Viral Video) कई यूजर्स ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में इस तरह तलवार चलाने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Yes he is a Shia Muslim
He is in Bihar Police
He has rigjt to practice his religion
But not in uniform ?
Why ? pic.twitter.com/5pn82b0Z5j— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) June 27, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था और किस परिस्थिति में पुलिस अधिकारी तलवार का प्रदर्शन कर रहा था। हालांकि, IBC24 इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे
सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य
असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस
ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया
शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष
केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार