रंगोली और दीप जलाकर मतदान की अपील, सौ फीसदी मतदान कार्यक्रम की भी लॉन्चिंग

Ads

रंगोली और दीप जलाकर मतदान की अपील, सौ फीसदी मतदान कार्यक्रम की भी लॉन्चिंग

  •  
  • Publish Date - October 11, 2018 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुट गया है। कई कार्यक्रमों का आयोजन कर आयोग लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहा है। गुरुवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्मृति वन में स्वीप-दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीप-दीप कार्यक्रम में दीपों के द्वारा शत-प्रतिशत बिलासपुर लिखकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया गया। नवरात्रि के पहले दिन इस कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। सभी ने दीप जलाकर स्वीप-दीप कार्यक्रम को सफल बनाया और मतदान के प्रति संकल्प व्यक्त किया। 

देखें वीडियो-

पढ़ें- ‘तितली’ ने बढ़ाई दहशत, सौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही हवाएं, कई जिलों में अलर्ट जारी

कार्यक्रम में संभागायुक्त टीसी महावर ने कहा कि इन दीपों से निश्चित ही लोकतंत्र के महाउत्सव में प्रकाश फैलेगा। शत-प्रतिशत मतदान ही लोकतंत्र के महाउत्सव में नई रोशनी लेकर आयेगा। जितनी बड़ी संख्या में यहां महिलाएं आयीं है उससे पूरा विश्वास है कि इस बार शत-प्रतिशत मतदान जरूर होगा। कलेक्टर पी दयानंद ने कहा कि नवरात्रि में मातृशक्ति की उपासना होती है और आज महिलाओं ने स्वीप-दीप कार्यक्रम में जिस तरह से सहभागिता जताई है उससे जरूर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। 

पढ़ें- कलेक्टर के फरमान के बाद व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन में खौफ बरकरार, तीन दिनों में दर्जनों ग्रुप समाप्त

नवरात्रि से त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है जो होली तक चलती है। नवरात्रि के पहले दिन ही महिलाओं द्वारा स्वीप-दीप कार्यक्रम में शामिल होना बताता है कि महिलाएं मतदान के प्रति बहुत जागरूक हैं। इस अवसर पर सभी ने मतदाता शपथ भी ली और आगामी निर्वाचन में मतदान के प्रति संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती फरीहा आलम सिद्दिकी, नगर निगम कमिश्नर श्री सौमिल रंजन चौबे, एसडीएम श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओम पांडेय एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

वेब डेस्क, IBC24