सियासत में किस्मत आजमाने थानेदार ने दिया इस्तीफा, भाजपा से टिकट की आस

Ads

सियासत में किस्मत आजमाने थानेदार ने दिया इस्तीफा, भाजपा से टिकट की आस

  •  
  • Publish Date - October 25, 2018 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

सिवनी। चुनावी माहौल में सरकारी सिपहसालारों का सियासत की दुनिया में किस्मत आजमाने का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी मंगल सिंह धुर्वे ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लखनादौन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंगल सिंह धुर्वे ने भाजपा से टिकट की मांग की है। एसपी विजयराज सिंह ने उनका इस्तीफा मंजूर कर उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया है।

देखें वीडियो-

पढ़ें- रिटर्निंग ऑफिसर ने सीईओ और पंचायत सचिव को जारी किया नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

थाना प्रभारी मंगल सिंह धुर्वे ने इससे पहले भी राजनीति में उतरने के लिए अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके है लेकिन उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर नहीं किया गया था। लेकिन इस बार सिवनी एसपी विजयराज सिंह ने न सिर्फ उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर किया बल्कि उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया। अब धुर्वे भाजपा से लखनादौन विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे है।

पढ़ें- भाजपा का घोषणा पत्र पिछले तीन बार से बेहतर होने का दावा,नवंबर के पहले हफ्ते जारी होने के संकेत

आपको बतादें हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। ओपी चौधरी खरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ओपी चौधरी के बाद कई अफसर सियासत की दुनिया में किस्मत आजमाने निकल पड़े हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24