कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, सभी किसानों को क्यों नहीं मिला किसान ऋण माफी योजना का लाभ?

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, सभी किसानों को क्यों नहीं मिला किसान ऋण माफी योजना का लाभ?

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, सभी किसानों को क्यों नहीं मिला किसान ऋण माफी योजना का लाभ?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: September 18, 2020 1:26 pm IST

मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से कहा कि 2019 में शुरू की गई महात्मा ज्योतिराव फुले किसान ऋण माफी योजना से अब तक जिन किसानों को लाभ मिला है उनका विवरण पेश किया जाए। न्यायमूर्ति के के तातेड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकार से यह भी पूछा है कि सभी 35 लाख किसानों को इस योजना के दायरे में क्यों नहीं लाया गया।

विधायक आशीष शेलार द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में भी सरकार पर यही आरोप लगाया गया है। याचिका में शेलार ने दावा किया है कि दो लाख रुपये तक का ऋण लेने वाले लगभग 35 लाख किसान इस योजना का लाभ लेने की अर्हता रखते हैं। याचिका के अनुसार सरकार ने अभी तक केवल 15 लाख किसानों को ही ऋण माफी योजना का लाभ दिया है।

read more:पाकिस्तान की जेल से छूट कर अपने वतन पहुंचा रीवा का युवक, 5 साल पहले हुआ था लापता, चेहरे पर साफ दि…

शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के अनुसार एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 के बीच बैंक से दो लाख रुपये तक के ऋण लेकर 30 सितंबर 2019 तक लौटाने में असमर्थ रहे किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। याचिका में शेलार ने पूछा है कि कर्ज माफी का लाभ लेने की पात्रता रखने वाले सभी किसानों को इस योजना का लाभ क्यों नहीं दिया गया। शेलार ने यह मुद्दा कई बार विधानसभा में भी उठाया है।

शेलार के वकील राजेंद्र पई ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण विधायक को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।राज्य सरकार की वकील गीता शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि शेलार इसके लिए सूचना के अधिकार के तहत एक आवेदन दे सकते थे। शास्त्री ने कहा कि याचिका मीडिया की खबरों पर आधारित है। पीठ ने पई से कहा कि उन्हें “खुद भी कुछ शोध करना चाहिए था।”

read more: भाजपा विधायक अजय विश्नोई का दावा, कांग्रेस के पास खुद के नेता नहीं,…

अदालत ने कहा कि राज्य सरकार को वांछित जानकारी देनी ही चाहिए। पीठ ने कहा कि राज्य सरकार को अदालत को बताना होगा कि “क्यों केवल कुछ किसानों” को ही योजना का लाभ मिला। अदालत ने राज्य को तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com