गौ-कैबिनेट के गठन के ऐलान के साथ ही गौ माता पर सियासत शुरू, पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप

गौ-कैबिनेट के गठन के ऐलान के साथ ही गौ माता पर सियासत शुरू, पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप

गौ-कैबिनेट के गठन के ऐलान के साथ ही गौ माता पर सियासत शुरू, पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 18, 2020 5:04 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट का गठन किया जाएगा. इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी… गौ-कैबिनेट के गठन के ऐलान के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर गौ माता पर सियासत शुरू हो गई.. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल खड़े करते हुए शिवराज सरकार को पुराना वादा याद दिलाया.. तो बीजेपी ने भी जवाब देने में देरी नहीं की।

ये भी पढ़ें:मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बड़ा बयान, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ तो तुम्हारी खटिया…

हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी सरकार अब हार्ड कोर हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है.. उपचुनाव में प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा गौ शाला के मुद्दे पर सीएम शिवराज ने बड़ा एलान किया है.. देश में पहली बार मध्य प्रदेश सरकार ने देश की पहली गौ-कैबिनेट बनाने का फैसला किया है। सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए है..ये कैबिनेट गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करेगी..खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री के ट्वीट के तुरंत बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने गौ शाला को लेकर खुद की सरकार के काम का हवाला देते हुए एक के बाद एक ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार के फैसले पर तंज कसा..उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए कुछ भी नहीं किया..उल्टा चारे की रकम कांग्रेस सरकार ने जो 20 रुपए प्रति गाय का प्रावधान किया था..उसे भी कम कर दिया.. कांग्रेस के सवाल उठाये जाने पर बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस को जवाब दिया..

ये भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने किया पर्यटन और गौ कैबिनेट का गठन, इन मंत्रियों को ब…

मध्यप्रदेश में गौ कैबिनेट के घटन पर गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि कमलनाथ सरकार में हुए गौ संवर्धन के लिए कामों का फायदा मौजूदा शिवराज सरकार को जरूर मिलेगा.. जाहिर तौर पर 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही गौरक्षा के जरिए कांग्रेस सरकार सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा ले रही थी.. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौरक्षा करने वालों के लिए ऑनलाइन डोनेशन पोर्टल शुरू किया था, जिसमें दान देने वालों को आयकर में छूट देने की बात कही थी..गायों के लिए मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना शुरू की अपनीथी..इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 3 हजार गौ शालाएं बनाने का वादा किया था..लेकिन अब शिवराज सरकार ने गौ-कैबिनेट के ऐलान कर प्रदेश में काऊ पॉलिटिक्स को नया आयाम दे दिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com