कैच आउट होने से गुस्साए बल्लेबाज ने बल्ले से फील्डर को मारा, हालत गंभीर

Ads

कैच आउट होने से गुस्साए बल्लेबाज ने बल्ले से फील्डर को मारा, हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 07:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

ग्वालियर, चार अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्रिकेट मैच में अर्धशतक के करीब पहुंच रहे बल्लेबाज ने 49 रन पर कैच आउट होने पर क्षेत्ररक्षक को मैदान में ही बल्ले से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को गोला का मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि बल्लेबाज संजय पालिया ने 49 के स्कोर पर कैच आउट होने पर गुस्सा होकर क्षेत्ररक्षक सचिन पाराशर (23) की बल्ले से पिटाई कर दी। इससे पाराशर मैदान में ही बेहोश हो गया तथा अस्पताल में भी फिलहाल वह बेहोश है।

पचौरी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पालिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं दिमो शोभना

शोभना