आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में महिला संसद का आयोजन किया गया है। जिसके तहत महिलाओ को संसद भवन में होने वाली संसदीय कार्य की गतिविधियों का मंच पर साकार प्रदर्शन किया गया है.इस खास आयोजन में मुख्यमंत्री रमन सिंह ,विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ,महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ,राष्ट्रीय महिला आयोग श्रीमती रेखा शर्मा उपस्थित होकर सभी वर्ग की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी. साथ ही अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही के साथ धारा 302 लगाने की बात कही । ज्ञात हो कि आईपीसी की धारा 302 कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है. कत्ल के आरोपियों पर धारा 302 लगाई जाती है.
राष्ट्रीय महिला संसद में सीएम @drramansingh ने सेनेटरी नैपकिन पर जनचर्चा की बात कही. स्कूल में टॉयलेट बनवाए, सायकल दिया, इससे स्कूलों में छात्राओं की संख्या बढ़ी है. भ्रूण हत्या पर धारा 302 लगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष @Harshit30362828 ने मुख्यमंत्री का जताया आभार pic.twitter.com/o4MJc8N0KD
— IBC24 (@IBC24News) March 5, 2018
आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला संसद और महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया है.विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं, युवतियों की भागीदारी से संसदीय कार्यप्रणाली जैसे प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल का जीवन्त प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी रखी गई है।इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला संसद, सीएम रमन सिंह ने महिलाओं के अधिकार के प्रति सजग करने के आयोजन की प्रशंसा की,उन्होंने कहा कि समान अधिकारों से समाज अलग नहीं, असमानता मिटाने के लिए किया गया है ये बेहतर आयोजन.ज्ञात हो कि 50 फीसदी महिला आरक्षण देने वाले देश के 2 राज्यों में एक है छत्तीसगढ़ इस खास मोके को खास बनाने के लिए रायपुर की कुछ सामाजिक संस्थाओ ने सेनेटरी नेपकिन का भी वितरण किया।
#Chhattisgarh के #Raipur में राष्ट्रीय महिला संसद, सीएम @drramansingh ने महिलाओं के अधिकार के प्रति सजग करने के आयोजन की प्रशंसा की, कहा समान अधिकारों से समाज अलग नहीं, असमानता मिटाने का है ये आयोजन. 50 फीसदी महिला आरक्षण देने वाले देश के 2 राज्यों में एक है छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/7E4Xi0u0RS
— IBC24 (@IBC24News) March 5, 2018
इस महिला संसद में स्पीकर से लेकर प्रधानमंत्री,नेता प्रतिपक्ष और विभिन्न विभागों के मंत्रियों की भूमिका में महिलायें रहेंगी जो संसद में प्रश्न करेंगी और जवाब भी देंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें स्वच्छ संसदीय कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विधिक जानकारी भी दी जाएगी। महिला संसद में देश के विभिन्न राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, गोवा, राजस्थान आदि अन्य राज्यों से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यगण भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्रायें, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलायें, युवक-युवतियाँ, शामिल है।
वेब टीम IBC24