लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और छात्रों की होगी वापसी, सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की चर्चा

Ads

लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और छात्रों की होगी वापसी, सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की चर्चा

  •  
  • Publish Date - April 23, 2020 / 03:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर। लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र ही राज्य में वापसी होगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दूरभाष पर चर्चा की और उन्हें श्रमिकों और विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया ।

पढ़ें- लॉक डाउन में इन दुकानों को मिली छूट, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, जानिए क्या है दुकानों के …

चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का विधिवत प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है ।

पढ़ें- नाबालिग जमलो मड़कम की मौत को लेकर तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आशा है अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के कारण कठिनाई में रह रहे सभी छत्तीसगढ़ वसियों की शीघ्र सकुशल वापसी होगी।