वाह रे सरकारी सिस्टम! वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, 940 फ्रंटलाइन वर्कर के नाम के आगे लिखा एक ही मोबाइल नबंर, ना किसी को संदेश पहुंचा ना लगा टीका

वाह रे सरकारी सिस्टम! वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, 940 फ्रंटलाइन वर्कर के नाम के आगे लिखा एक ही मोबाइल नबंर, ना किसी को संदेश पहुंचा ना लगा टीका

वाह रे सरकारी सिस्टम! वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, 940 फ्रंटलाइन वर्कर के नाम के आगे लिखा एक ही मोबाइल नबंर, ना किसी को संदेश पहुंचा ना लगा टीका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 9, 2021 12:49 pm IST

ग्वालियर। कोरोना की वैक्सीन भले ही आ गई, लेकिन सरकारी सिस्टम का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीनेशन में लापरवाही का एक बड़ा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया। वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में ग्वालियर के एक सेंटर पर 940 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना था, लेकिन इन सभी के नाम के आगे एक ही मोबाइल नंबर (9977461031) लिखा था। इसका नतीजा यह हुआ न तो किसी के पास मैसेज पहुंचा और न ही वेरिफिकेशन हो पाया।

ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से पकड़ी गई अल्प्रजोलम की गोलियों और कफ सिरप की बड़ी खेप

दरअसल यह मामला ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल सेंटर का है। इस सेंटर के 7 बूथों पर दिन भर में एक भी फ्रंटलाइन वर्कर को टीका नहीं लग सका। 10 लोग पहुंचे भी थे, लेकिन रिकॉर्ड में उनका नंबर नहीं मिल पाने की वजह से वेरिफिकेशन नहीं हो पाया। जिसका नंबर लिखा, उसका वैक्सीनेशन में नाम तक नहीं था। जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंची नगर निगम कर्मचारियों की लिस्ट में सभी नामों के सामने जो नंबर (9977461031) है, वह नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के बाबू राजेश सक्सेना का है।

ये भी पढ़ेंः पुस्तकालय उद्घाटन में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, पुलिस के स…

इस मामले में प्रभारी सीएमचओ बिंदु सिंघल का कहना है कि लिस्ट भोपाल से मिलती है, लेकिन यह लिस्ट ग्वालियर नगर निगम से ही किसी ने बनाकर भोपाल भेजी होगी। लापरवाही तो हुई है, लेकिन अब देखना है कि किस स्तर पर हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। अभी तो प्रायरिटी यह है कि तुरंत नई लिस्ट निकाली जाए, ताकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग सकें।

ये भी पढ़ेंः वैक्सीनेशन सेंटर पर अब तक नहीं पहुंचा एक भी फ्रंटलाइन वर्कर, आज से …

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/CmZ2xgPeiss” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com