‘आप इतनी सुंदर हो, मुझसे दोस्ती कर लो, सारे काम हो जाएंगे’, कैंटीन चलाने वाली महिला से बोला अधिकारी

'आप इतनी सुंदर हो, मुझसे दोस्ती कर लो, सारे काम हो जाएंगे', कैंटीन चलाने वाली महिला से बोला अधिकारी

‘आप इतनी सुंदर हो, मुझसे दोस्ती कर लो, सारे काम हो जाएंगे’, कैंटीन चलाने वाली महिला से बोला अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 24, 2021 11:43 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर पर एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पर्यटन विकास निगम के एक प्रोजेक्ट में पीड़ित महिला की कैंटीन है। महिला का आरोप है कि अपने बिल पास कराने के लिए वह रीजनल मैनेजर के पास गई थी तो उसने दोस्ती करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

read more: खरीदा हुआ सामान वापस करने गया ग्राहक, दुकान संचालक पिता-पुत्र ने कर दी हत्या

यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है, जो कि पांच महीने पुराना है। महिला का कहना है कि अकाउंटेंट की गलती से कैंटीन में कुछ पैसों का नुकसान हो गया था। इसके क्लियरेंस के लिए वह रीजनल मैनेजर एन के स्वर्णकार से मिलने उनके दफ्तर में गई थी। 1 नवंबर, 2020 को जब वह स्वर्णकार से मिलने गई तो उन्होंने अश्लील हरकतें की और शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन दिया। महिला का यह भी कहना है कि बात नहीं मानने के चलते उसका कॉन्ट्रैक्ट भी अब तक रिन्यू नहीं किया गया।

read more: लोग मास्क पहने इसलिए खर्च कर रहा हूं 3 लाख रुपए, आकाश विजयवर्गीय के…

महिला का आरोप है कि मैनेजर ने उससे कहा कि आप बहुत सुंदर हैं और आपके चेहरे में बहुत आकर्षण है। मेरे हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। वहां भी दुकान खुलवा देंगे। आगे आप समझदार हैं। आप मेरा सहयोग करेंगी तो मैं आपका सहयोग करूंगा।

हालाकि, रीजनल मैनेजर ने महिला के आरोपों से इनकार किया है। मैनेजर ने कहा कि महिला पर दुकान का किराया बाकी है। उसने दिसंबर 2019 से दुकान का किराया नहीं दिया है। 75 हजार रुपये की बकाया राशि के लिए उसे कई बार पत्र भेजा गया। इसके बाद भी उसने किराया नहीं दिया और अब गलत आरोप लगा रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com