Allbirds Share Price Rise: इसे कहते हैं शेयर बाजार का तूफान! अमेरिका का ये स्टॉक एक ही दिन में 600% उछला, निवेशक देखकर रह गए दंग

Ads

Allbirds Share Price Rise: अमेरिकी शेयर बाजार में एक कंपनी के स्टॉक में एक दिन में 600% तक की भारी तेजी देखी गई। कंपनी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में बदलाव और नई फंडिंग जुटाने की घोषणा की थी। इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और कंपनी की मार्केट वैल्यू तेजी से बढ़ गई।

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 04:45 PM IST

(Allbirds Share Price Rise/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • ऑलबर्ड्स के शेयर में एक दिन में 582% से ज्यादा की तेजी आई।
  • कंपनी अब एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में बदलने जा रही है।
  • नया नाम “न्यूबर्ड एआई” रखने की योजना है।

Allbirds Share Price Rise: बुधवार को जूते बनाने वाली मशहूर कंपनी ऑलबर्ड्स के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने बिजनेस मॉडल को बदलकर अब एआई कम्प्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनने जा रही है। इसी खबर के बाद निवेशकों में भारी उत्साह देखने को मिला और शेयर में जोरदार तेजी आ गई। कंपनी अब अपना नाम बदलकर ‘न्यूबर्ड एआई’ रखने की योजना बना रही है।

शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

नैस्डैक पर ऑलबर्ड्स का शेयर पिछले बंद भाव 2.49 डॉलर से 174% बढ़कर 6.82 डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में इसमें 876% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 24.31 डॉलर के साथ 52-वीक के नए हाई तक पहुंच गया। अंत में शेयर 16.99 डॉलर पर बंद हुआ, जो 582% से ज्यादा की बढ़त को दर्शाता है। इस उछाल से कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 147.95 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पहले यह केवल 22 मिलियन डॉलर था।

एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की योजना

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी ने बताया कि उसने एक संस्थागत निवेशक के साथ 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग डील साइन की है। इस फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से GPU खरीदने और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि एआई और हाई-परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बाजार में इसकी सप्लाई अभी कम है। ‘न्यूबर्ड एआई’ इसी कमी को पूरा करने का लक्ष्य रखेगी।

बिजनेस में बदलाव

हाल के समय में कंपनी ने अपने फुटवियर और ब्रांड एसेट्स को भी 39 मिलियन डॉलर में बेच दिया है। साथ ही, घटती मांग और ऑनलाइन पार्टनरशिप बढ़ने के कारण कई फिजिकल स्टोर्स भी बंद किए गए हैं। ऑलबर्ड्स 2021 में करीब 3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ लिस्ट हुई थी। लेकिन अब तक इसका लगभग 99% मार्केट वैल्यू खत्म हो चुका था। अब कंपनी का पूरा फोकस एआई सेक्टर में नए अवसरों पर है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ऑलबर्ड्स के शेयर में इतनी तेजी क्यों आई?

कंपनी के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव और फंडिंग की खबर से शेयर में भारी उछाल आया।

शेयर कितने प्रतिशत तक बढ़ा?

शेयर में एक दिन में करीब 582% तक की बढ़त दर्ज हुई।

कंपनी अब क्या नया बिजनेस करेगी?

ऑलबर्ड्स अब एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड सेवाओं पर फोकस करेगी।

नई कंपनी का नाम क्या होगा?

कंपनी अपना नाम बदलकर “न्यूबर्ड एआई” रखने की योजना बना रही है।