BHEL Share Price: आसमान छू रहा BHEL का शेयर! 10,000 करोड़ के इस बड़े प्रोजेक्ट से अचानक आई जोरदार तेजी! पल में निवेशक मालामाल

BHEL Share Price: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद सरकारी कंपनी BHEL के शेयरों में 5% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार कमजोर है, लेकिन 10,300 करोड़ रुपये के पावर प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाने और न्यूक्लियर पावर सेक्टर में बड़ी सफलता ने शेयर को रॉकेट की तरह ऊपर धकेल दिया। (NSE: BHEL, BSE: 500103)

BHEL Share Price: आसमान छू रहा BHEL का शेयर! 10,000 करोड़ के इस बड़े प्रोजेक्ट से अचानक आई जोरदार तेजी! पल में निवेशक मालामाल

(BHEL Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 9, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: April 9, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BHEL के शेयर में आज 5% से अधिक की तेजी।
  • 10,300 करोड़ रुपये के पावर प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली।
  • न्यूक्लियर पावर सेक्टर में पहली क्रिटिकैलिटी मिली।

नई दिल्ली: BHEL Share Price: हाल के दिनों में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बाद बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार 1% के आसपास गिर रहे हैं। जिससे निवेशक सतर्क हैं, लेकिन इन सबसे बीच सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है।

कमजोर बाजार में भी 5% की तेजी

कमजोर बाजार के बावजूद BHEL के शेयर में 5% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। लगातार तीसरे दिन यह शेयर मजबूत रहा और इंट्रा-डे में 281 रुपये तक पहुंच गया। दिन के अंत में मुनाफावसूली के बावजूद यह 4.36% की मजबूती के साथ 277.28 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अब निवेशक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि गिरते बाजार में इस शेयर में इतनी ऊर्जा कहां से आई।

10,300 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट

BHEL के शेयर में तेजी का पहला कारण 10,300 करोड़ रुपये का ओडिशा जेनको थर्मल पावर स्टेशन प्रोजेक्ट है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में सबसे कम बोली लगाई और L1 (सफल बोलीदाता) बनकर उभरी है। अगर यह कॉन्ट्रैक्ट BHEL को मिलता है तो यह कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। कंपनी पहले से ही लगभग 40,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स में L1 है और 2.2 लाख करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक रखती है।

न्यूक्लियर पावर सेक्टर से नया उत्साह

BHEL के शेयर में तेजी का दूसरा कारण न्यूक्लियर पावर सेक्टर में हाल ही में मिली बड़ी सफलता है। कल्पक्कम प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने अपनी पहली क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है। इसका मतलब है कि रिएक्टर अब पूरी तरह से स्वावलंबी होकर न्यूक्लियर चेन रिएक्शन चला सकता है। देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ने से BHEL जैसी कंपनियों को फायदा होगा और निवेशक इसे देखते हुए शेयर में दांव लगा रहे हैं।

Bharat Heavy Electricals Ltd – स्टॉक अपडेट (9 अप्रैल 2026)

विवरण मान
स्टॉक नाम Bharat Heavy Electricals Ltd
क्लोजिंग प्राइस ₹ 277.28
आज का बदलाव +11.58 (4.36%)
डेट और टाइम 9 Apr, 3:30 pm IST
ओपन ₹274.56 (10:40)
हाई ₹ 281.00
लो ₹ 263.76
मार्केट कैप ₹96,440 करोड़
P/E रेशियो 105.08
52-सप्ताह हाई ₹ 305.90
52-सप्ताह लो ₹ 205.12
डिविडेंड यील्ड 0.18%
तिमाही डिविडेंड अमाउंट ₹ 0.12

पिछले एक साल का शानदार प्रदर्शन

बीते एक साल में BHEL के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। 29 अगस्त 2025 को यह शेयर 205.12 रुपये पर था, जो 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर था। इसके बाद केवल पांच महीने में शेयर ने 49.05% की तेजी दिखाई और 7 जनवरी 2026 को 305.90 रुपये तक पहुंच गया। इतनी तेजी से बढ़ते शेयर ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।