Clean Max Enviro Energy Solutions Share: जिस शेयर को कोई नहीं पूछ रहा था, वह बना बाजार का हीरो! Meta डील के बाद आई ऐसी तेजी कि निवेशक रह गए हैरान!

Ads

Clean Max Enviro Energy Solutions Share: ग्रीन एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd के शेयर में बुधवार को जोरदार उछाल देखने को मिला है। मेटा प्लेटफॉर्म के साथ 900 मेगावाट से अधिक सोलर और विंड परियोजनाओं की बड़ी डील के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिससे शेयर करीब 15% तक उछल गया। (NSE: CLEANMAX, BSE: 544717)

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 02:54 PM IST

(Clean Max Enviro Energy Solutions Share/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • मेटा के साथ डील के बाद क्लीनमैक्स का शेयर करीब 15% तक उछला।
  • कंपनी 900 मेगावाट से अधिक सोलर और विंड क्षमता विकसित करेगी।
  • राजस्थान और कर्नाटक में 837 मेगावाट की नई परियोजनाएं लगेंगी।

नई दिल्ली: Clean Max Enviro Energy Solutions Share Price: ग्रीन एनर्जी की कंपनी क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर करीब 15% तक चढ़ गया। इस उछाल की मुख्य वजह मेटा प्लेटफॉर्म के साथ हुआ रिन्यूएबल एनर्जी समझौता है। इस खबर को बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयर में जोरदार खरीदारी बढ़ गई। दोपहर करीब 2.14 बजे 1,344.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

900 मेगावाट से ज्यादा की सोलर विकसित होंगी

कंपनी ने बताया कि वह मेटा के लिए भारत में 900 मेगावाट से अधिक की सोलर और विंड एनर्जी क्षमता विकसित करेगी। इसके तहत राजस्थान और कर्नाटक में 837 मेगावाट की नई परियोजनाएं लगाई जाएंगी। दोनों कंपनियों के बीच पहले से मौजूद समझौतों को मिलाकर कुल क्षमता 900 मेगावाट से ऊपर पहुंच जाएगी। यह भारत में किसी बड़ी टेक कंपनी के लिए सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी सहयोग में से एक माना जा रहा है।

स्वच्छ ऊर्जा से चलेगा AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर

इस समझौते का मकसद मेटा के तेजी से बढ़ते AI और डेटा सेंटर नेटवर्क को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। समझौते के तहत इन परियोजनाओं से मिलने वाले सभी पर्यावरणीय लाभ मेटा खरीदेगी। इससे कंपनी अपने बिजली उपयोग को नवीकरणीय ऊर्जा के जरिए संतुलित कर सकेगी और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य को भी आगे बढ़ा सकेगी।

रिलायंस के साथ भी डेटा सेंटर परियोजना की घोषणा

इसी बीच मेटा और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुजरात के जामनगर में AI आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की है। यह परियोजना 168 मेगावाट क्षमता की होगी और इसे रिलायंस विकसित करेगी। खास बात यह है कि इस डेटा सेंटर को भी नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित करने की योजना है। इससे भारत ग्रीन डेटा सेंटर और स्वच्छ ऊर्जा निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरता नजर आ रहा है।

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd – शेयर अपडेट (10 जून 2026)

विवरण आंकड़ा
वर्तमान शेयर मूल्य ₹ 1,344.60
आज का बदलाव ▲ ₹112.20 (+9.10%)
ओपन प्राइस ₹ 1,350.00
दिन का उच्चतम स्तर (High) ₹ 1,421.20
दिन का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 1,261.10
मार्केट कैप ₹15.75 हजार करोड़
P/E रेशियो 7.25
52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹ 1,421.20
52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹ 727.10
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं
अपडेट समय 10 जून, 2:14 PM IST

कंपनी के कारोबार को मिलेगा फायदा

क्लीनमैक्स के अनुसार डेटा सेंटर और AI से जुड़े ग्राहक उसकी कुल अनुबंधित बिजली बिक्री का 42% हिस्सा हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल अनुबंधित नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो 5.7 गीगावाट तक पहुंच चुका है। वर्तमान में कंपनी 588 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। साल 2026 में अब तक कंपनी के शेयर ने लगभग 57% का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मेटा जैसी कंपनी के साथ यह साझेदारी क्लीनमैक्स के विकास को नई गति मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

क्लीनमैक्स के शेयर में तेजी क्यों आई?

मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ बड़े रिन्यूएबल एनर्जी समझौते की घोषणा के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

इस डील के तहत कितनी ऊर्जा क्षमता विकसित होगी?

क्लीनमैक्स भारत में 900 मेगावाट से अधिक की सोलर और विंड ऊर्जा क्षमता विकसित करेगी।

नई परियोजनाएं किन राज्यों में लगेंगी?

राजस्थान और कर्नाटक में 837 मेगावाट की नई परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

मेटा को इस समझौते से क्या फायदा होगा?

मेटा अपने AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त कर सकेगी और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य को मजबूत करेगी।