BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dividend Stocks: 14 साल बाद कंपनी का बड़ा तोहफा, फ्री शेयर के साथ डिविडेंड की बारिश

Dividend Stocks: 14 साल बाद कंपनी का बड़ा तोहफा, फ्री शेयर के साथ डिविडेंड की बारिश

(Dividend Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Dividend Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 24 May 2025 | 11:53 amModified: 24 May 2025 | 11:53 am
HIGHLIGHTS
  1. 14 साल बाद बोनस शेयर: अशोक लीलैंड ने 1:1 रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया।
  2. डिविडेंड ऐलान: हर शेयर पर 4.25 रुपये का डिविडेंड मिलेगा, कुल खर्च 1248 करोड़ रुपये।
  3. 5 साल में 445% रिटर्न: कंपनी के शेयरों में बीते पांच साल में शानदार तेजी दर्ज की गई।

Dividend Stocks: अशोक लीलैंड ने अपने शेयरधारकों को एक बड़ी खुशी दी है। कंपनी ने 14 साल बाद फिर से 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 1 और फ्री मिलेगा। पिछली बार कंपनी ने 2011 में ऐसा बोनस दिया था। हालांकि, अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

शानदार मुनाफा और बढ़ता कारोबार

मार्च 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 38.4% बढ़कर 1246 करोड़ रुपये हो गया है। एक वर्ष पहले यही मुनाफा 900 करोड़ रुपये था। इसमें 173 करोड़ रुपये के टैक्स क्रेडिट का बड़ा योगदान रहा। तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 5.7% बढ़कर 12,580 करोड़ करोड़ हुआ। साथ ही EBITDA 12.5% बढ़कर 1791 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 15% हो गया है।

डिविडेंड के साथ बोनस शेयर की घोषणा

बोनस शेयर के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड भी बांटने की घोषणा की है। प्रति शेयर 4.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी इसके लिए कुल 1248 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पूरे वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो टैक्स के बाद कंपनी का मुनाफा 26% बढ़कर 3303 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 2618 करोड़ रुपये था।

शेयरों में शानदार तेजी का अनुमान

अशोक लीलैंड के शेयर शुक्रवार 23 मई 2025 को 0.23% की मामूली गिरावट के साथ 238.26 पर बंद हुआ था। बीते पांच सालों की बात करें तो, कंपनी के शेयरों में 445% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, बोनस और डिविडेंड की घोषणा होने के बाद निवेशकों में भारी उत्साह दिख रहा है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में इस शेयर में भारी उछाल देखने के मिल सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी ने पिछली बार 2011 में 1:1 बोनस शेयर दिया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dividend Stocks: Big gift from the company after 14 years, rain of dividends along with free shares

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm