Eternal Share Price Target: जोमैटो का शेयर 55% तक उछलेगा?… स्टॉक को लेकर दो ब्रोकरेज हाऊस की चौंकाने वाली राय!

Eternal Share Price Target: जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी इटरनल के शेयर फिलहाल बिकवाली में थे। लेकिन ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस ₹360 रखा है, जो वर्तमान कीमत से 55% से ज्यादा की तेजी का संकेत देता है और निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर दिखाता है। (NSE: ETERNAL, BSE: 543320)

Eternal Share Price Target: जोमैटो का शेयर 55% तक उछलेगा?… स्टॉक को लेकर दो ब्रोकरेज हाऊस की चौंकाने वाली राय!

(Eternal Share Price Target/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 2, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: April 2, 2026 6:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुरुवार को शेयर 4% गिरकर 223.74 रुपये तक पहुँचा।
  • HDFC सिक्योरिटीज ने शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी और ₹340 का टारगेट रखा।
  • एक्सिस सिक्योरिटीज का टारगेट प्राइस ₹360, 55% तक की तेजी का संकेत।

नई दिल्ली: Eternal Share Price Target: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी इटरनल के शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली और ट्रेडिंग के दौरान 4% से ज्यादा गिरकर 223.74 रुपये पर आ गए। हालांकि, ब्रोकरेज हाऊस ने कंपनी को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है और इसे खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज हाऊस का बुलिश रुख

घरेलू ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने इटरनल की रेटिंग को ‘Buy‘ कर अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की ब्लिंकिट सेवा का मार्केट शेयर बढ़ना जारी है, जबकि अन्य कंपनियां यूनिट इकोनॉमिक्स सुधारने में लगी हैं। उन्होंने बताया कि गोल्ड मेंबरशिप और ‘गोइंग आउट’ बिजनेस भविष्य में कंपनी की बढ़त के लिए अहम हैं। HDFC ने इटरनल के लिए 340 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने टारगेट 360 रुपये रखा है, जो वर्तमान कीमत से 55% तक की बढ़त का संकेत देता है।

इटरनल के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में इटरनल का मुनाफा 72.88% बढ़कर 102 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 59 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 16,315 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 5,405 करोड़ रुपये था। कुल खर्च भी बढ़कर 16,493 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5,533 करोड़ रुपये था।

Eternal Ltd – स्टॉक जानकारी (02 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
शेयर मूल्य (आज) 231.99 INR (−4.53, −1.92%)
समय 2 Apr, 3:30 pm IST
ओपन 230.64 INR
हाई 232.50 INR
लो 223.74 INR
मार्केट कैप 2.10 LCr
P/E रेशियो 922.98
52-सप्ताह का हाई 368.45 INR
52-सप्ताह का लो 209.86 INR
डिविडेंड
त्रैमासिक डिविडेंड राशि

नई ESOP ग्रांट

इटरनल ने हाल ही में 74.18 लाख एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) की नई ग्रांट को मंजूरी दी है। यह ग्रांट कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने और उन्हें इनाम देने के लिए दी गई है। पिछले एक दशक में तीन ESOP योजनाओं के तहत स्टॉक ऑप्शंस बांटे गए हैं, जो कंपनी के विस्तार और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की रणनीति को दर्शाता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।