PM Modi 76th Birthday: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज…आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा पूरा देश, जानें छत्तीसगढ़ में क्या होगा खास
PM Modi 76th Birthday: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज...आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा पूरा देश, जानें छत्तीसगढ़ में क्या होगा खास
PM Modi 76th Birthday: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज...आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा पूरा देश, जानें छत्तीसगढ़ में क्या होगा खास /image: CGDPR
- PM Modi का 76वां जन्मदिन आज, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
- शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’, छत्तीसगढ़ में घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे
- बिलासपुर में 10 लाख और जगदलपुर में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी
रायपुर। PM Modi 76th Birthday: पीएम नरेन्द्र मोदी आज गुरूवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे है, सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan 2026) चलाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी जिलों में लाखों मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और उनके दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। इसका मकसद मोदी के सेवा और विकास से जुड़े कामों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के कार्यक्रमों को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, स्कूलों में प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं।
सीएम साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
Chhattisgarh Seva Sankalp Abhiyan प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के माध्यम से प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों से आह्वान किया है कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं और सेवा, समर्पण, आभार एवं सकारात्मकता के इस सामूहिक संकल्प का हिस्सा बनें।
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
PM Modi 76th Birthday सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर जिले में लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 7 बजे से होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1 लाख 25 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इनके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
सवा लाख दीपों से जगमगाएगा जगदलपुर
PM Modi 76th Birthday बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। अभियान के तहत बस्तर संभाग में महीने भर विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष सहभागिता रहेगी।
जगदलपुर में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं सिरहासार चौक पर एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की यह रोशनी सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ बस्तर में शांति एवं विकास की नई दिशा का संदेश देगी।
रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य जांच तक कार्यक्रम
एक महीने तक चलने वाले अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम भी होंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से जुड़े पहलुओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच
भाजपा अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष शिविर लगाएगी। शिविरों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने पर जोर रहेगा।
युवाओं को जोड़ने पर भी जोर
अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ‘राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती’ समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ने की योजना है।
तीन तारीखों पर विशेष आयोजन
भाजपा ने अभियान के दौरान तीन तारीखों को विशेष महत्व दिया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती और 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने का अवसर है। इन तीनों अवसरों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां बरसेंगे बदरा? 19 सितंबर तक इन जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी
- Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें

Facebook


