ICICI Bank Share Price: शेयर में बड़ा भूचाल! एक महीने में 12% की गिरावट और अब 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1.2 लाख करोड़ साफ

Ads

ICICI Bank Share Price: आज 16 मार्च को ICICI Bank Ltd के शेयर में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार का दौरान शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,240.10 रुपये तक पहुंच गया। बीएसई पर शेयर करीब 1% नीचे रहा और पिछले चार दिनों में इसमें लगभग 5.4% की गिरावट दर्ज की गई। (NSE: ICICIBANK, BSE: 532174)

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 03:19 PM IST

(ICICI Bank Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • ICICI Bank Ltd का शेयर लगातार 4 दिन से गिरावट में।
  • स्टॉक ₹1,240.10 के 52 हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंचा।
  • पिछले 4 दिनों में करीब 5.4% की गिरावट।

नई दिल्ली: ICICI Bank Share Price आज सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान बैंक के शेयर गिरकर 1,240.10 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। इस दौरान बीएसई पर शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। पिछले चार कारोबारी दिनों में बैंक के शेयर करीब 5.4% तक टूट चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

एक महीने में 12% तक गिरा शेयर (Share Falls up to 12%)

हालिया बाजार में गिरावट के दौरान पिछले एक महीने में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में लगभग 12% की कमी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता है। खासकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स भी करीब 11% तक गिर चुका है, जिससे बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है। लेकिन कुछ देर बाद इस शेयर में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। दोपहर 2.31 बजे शेयर 1.04% की उछाल के साथ 1,267.90 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

मार्केट कैप में भारी गिरावट (Decline in Market Cap)

शेयर की कीमतों में आई तेज गिरावट का असर बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। 16 फरवरी 2026 को बैंक का मार्केट कैप लगभग 10.09 लाख करोड़ रुपये था, जो अब घटकर करीब 8.88 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। इससे साफ है कि हालिया बाजार गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर डाला है।

ICICI Bank Ltd स्टॉक अपडेट (16 मार्च 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान भाव ₹1,267.90
बदलाव +₹13.10 (1.04%)
समय 16 मार्च, 2:31 pm IST
ओपन ₹1,255.00
दिन का उच्च स्तर ₹1,270.40
दिन का न्यूनतम स्तर ₹1,240.10
मार्केट कैप ₹9.08 लाख करोड़
P/E अनुपात 17.3
52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹1,500.00
52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹1,240.10
डिविडेंड यील्ड 0.87%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹2.76

ब्रोकरेज की राय (Brokerage View)

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बाजार में मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो की समीक्षा करने का अच्छा मौका हो सकता है। उनका कहना है कि वैश्विक तनाव की वजह से कई शेयरों में अचानक गिरावट आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनियों की कमाई पर स्थायी असर पड़ेगा। ब्रोकरेज ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे महंगे वैल्यूएशन वाले सीमेंट और कंज्यूमर स्टेपल्स जैसे सेक्टरों में हिस्सेदारी कम करें और फाइनेंशियल सेक्टर जैसे आकर्षक वैल्यूएशन वाले क्षेत्रों पर ध्यान दें।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ICICI बैंक के शेयर में गिरावट क्यों आ रही है?

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव की वजह से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है, जिससे शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर क्या है?

कारोबार के दौरान ICICI Bank Ltd का शेयर ₹1,240.10 तक गिर गया, जो इसका 52 हफ्तों का लो है।

पिछले एक महीने में शेयर कितना गिरा है?

पिछले एक महीने में बैंक का शेयर करीब 12% तक गिर चुका है।

बैंक के मार्केट कैप पर क्या असर पड़ा है?

शेयर गिरने से कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹1.2 लाख करोड़ घट गया है।