IDBI Bank Share Fall: अचानक क्यों लुढ़क गया IDBI Bank Ltd का शेयर? 16% की भारी गिरावट से मचा हड़कंप, निवेशकों के उड़े होश!

IDBI Bank Share Fall: सरकार द्वारा IDBI Bank Ltd के विनिवेश पर रोक लगाने की खबर से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सोमवार को बैंक का शेयर 16% से ज्यादा गिर गया। बताया जा रहा है कि संभावित खरीदारों की वित्तीय बोलियां सरकार के तय फ्लोर प्राइस से कम रहीं, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। (NSE: IDBI, BSE: 500116)

IDBI Bank Share Fall: अचानक क्यों लुढ़क गया IDBI Bank Ltd का शेयर? 16% की भारी गिरावट से मचा हड़कंप, निवेशकों के उड़े होश!

(IDBI Bank Share Fall/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: March 16, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: March 16, 2026 1:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IDBI बैंक का शेयर एक दिन में करीब 16% टूट गया।
  • सरकार ने विनिवेश प्रक्रिया फिलहाल रोकने पर विचार किया।
  • संभावित खरीदारों की बोलियां फ्लोर प्राइस से कम रहीं।

नई दिल्ली: IDBI Bank Share Price Today: आज सोमवार को IDBI Bank Ltd के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। सरकार द्वारा बैंक के विनिवेश ( डिसइन्वेस्टमेंट) की प्रक्रिया फिलहाल रोकने की खबर सामने आने के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है और कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 16% से ज्यादा टूटकर करीब 77 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार संभावित खरीदारों से मिली वित्तीय बोलियों को रद्द करने पर भी विचार कर रही है।

क्यों रुकी विनिवेश प्रक्रिया?

सूत्रों के अनुसार संभावित खरीदारों की तरफ से जो वित्तीय बोलियां दी गई थीं, वे सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम मूल्य (फ्लोर प्राइस) से कम थीं। इसी वजह से सरकार ने इस प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। अगर आगे बैंक की बिक्री जारी रखनी है, तो सरकार को पूरी बोली प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है।

2021 में मिली थी रणनीतिक बिक्री की मंजूरी

बता दें कि मई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने IDBI बैंक में रणनीतिक विनिवेश और मैनेजमेंट कंट्रोल ट्रांसफर को मंजूरी दी थी। इसके बाद 2023 में सरकार और Life Insurance Corporation of India ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी। वर्तमान में सरकार के पास करीब 45.48% और LIC के पास 49.24% हिस्सेदारी है।

किन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

सरकार ने संभावित खरीदारों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार Fairfax Financial Holdings और Emirates NBD ने इस प्रक्रिया में वित्तीय बोलियां जमा की थीं। वहीं Kotak Mahindra Bank ने पहले ही साफ कर दिया था कि उसने IDBI बैंक के विनिवेश के लिए कोई बोली नहीं लगाई है।

IDBI बैंक स्टॉक अपडेट (16 मार्च 2026)

पैरामीटर विवरण
स्टॉक नाम IDBI Bank Ltd
NSE कोड IDBI
वर्तमान भाव ₹77.40
बदलाव −14.78 (−16.03%)
समय 16 Mar, 1:20 pm IST
ओपन ₹82.12
उच्चतम ₹82.84
न्यूनतम ₹77.00
मार्केट कैप ₹83.12KCr
P/E अनुपात 8.96
52-सप्ताह उच्च ₹118.38
52-सप्ताह निम्न ₹72.00
डिविडेंड 2.71%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹0.52

विनिवेश लक्ष्य और शेयर पर असर

अगर बैंक में करीब 30.48% हिस्सेदारी की बिक्री होती, तो सरकार को लगभग 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की संभावना थी। यह सौदा सरकार की विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन योजना के लिए अहम माना जा रहा था। अब यदि यह प्रक्रिया रद्द होती है, तो वित्त वर्ष 2027 के 80,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य पर असर पड़ सकता है। वहीं, इस खबर के बाद शेयर में तेज गिरावट आई और यह 16% से ज्यादा टूटकर 77 रुपये के साथ अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 72 रुपये के करीब पहुंच गया।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।