Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई पिता-पुत्र की सांसे, घायल हुए परिवार के इतने लोग, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Mathura Road Accident News: दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई पिता-पुत्र की सांसे, घायल हुए परिवार के इतने लोग, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Mathura Road Accident News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 17, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: June 17, 2026 3:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई मौत।
  • भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोग।

Mathura Road Accident News: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां थाना क्षेत्र की कोटवन पुलिस चौकी के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, मानेसर निवासी रमाशंकर (55) अपने परिवार के साथ मारुति वैगन आर कार से सिरसागंज (इटावा) में भतीजी की गोद भराई की रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे। (Mathura Road Accident News) इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे एक वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चला रहे रमाशंकर और उनके पुत्र अमन (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घायलों को इलाज

Mathura Road Accident News: कार में सवार रमाशंकर की पत्नी शकुंतला, बड़ा पुत्र अभिषेक और एक पारिवारिक मित्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। (Mathura Road Accident News) सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नींद की झपकी आना या आगे चल रहे वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाना माना जा रहा है, (Mathura Road Accident News) जिससे तेज रफ्तार में कार चला रहे रमाशंकर नियंत्रण खो बैठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.