IRFC Share Price Today: 13,527 करोड़ की मेगा डील ने बदल दी Hyderabad Metro की किस्मत! ऐलान होते ही शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

Ads

IRFC Share Price Today: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प (IRFC) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली और स्टॉक फिर से 100 रुपये के ऊपर पहुंच गया। इस उछाल की बड़ी वजह हैदराबाद मेट्रो से जुड़ी 13,527 करोड़ रुपये की फाइनेंस डील रही है। इस समझौते से कंपनी को बड़ा कारोबार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। (NSE: IRFC, BSE: 543257)

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 03:08 PM IST

(IRFC Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • IRFC ने ₹13,527 करोड़ की बड़ी डील की
  • Hyderabad Metro प्रोजेक्ट की होगी रीफाइनेंसिंग
  • शेयर फिर ₹100 के पार पहुंचे

नई दिल्ली: IRFC Share Price Today: Indian Railway Finance Corporation यानी IRFC के शेयर में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का शेयर फिर से 100 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह एलएंडटी मेंट्रो रेल (हैदराबाद) के साथ हुआ 13,527 करोड़ रुपये का बड़ा टर्म लोन एग्रीमेंट है। यह डील देश के अर्बन ट्रांजिट फाइनेंसिंग सेक्टर के सबसे बड़े सौदों में गिनी जा रही है। खबर आने के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ गई है और शेयर बीएसई पर 2% से ज्यादा चढ़ गया है।

Hyderabad Metro प्रोजेक्ट के लिए बड़ी डील

IRFC ने L&T Metro Rail Hyderabad के साथ हैदराबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए रीफाइनेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इस डील के तहत NCDs, कमर्शियल पेपर्स और पुराने टर्म लोन समेत कई कर्जों की रीफाइनेंसिंग होगी। कंपनी ने यह लोन 20 साल की अवधि के लिए दिया है। जिसकी किश्तें हर तिमाही चुकाई जाएंगी। खास बात यह है कि इस लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट पेनाल्टी या अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। तेलंगाना सरकार ने इस पूरे लोन पर बिना शर्त गारंटी भी दी है।

IRFC को मिलेगा बड़ा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस डील से उसका कारोबार रेलवे फाइनेंसिंग के बाहर भी मजबूत होगा। अब IRFC अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। हैदराबाद मेट्रो का पहला चरण 69.2 किलोमीटर लंबा है और इसमें 57 स्टेशन हैं। हर दिन पांच लाख से ज्यादा यात्री मेट्रो सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फाइनेंसिंग से भविष्य में मेट्रो नेटवर्क विस्तार को भी मदद मिलेगी।

Indian Railway Finance Corp Ltd (IRFC) शेयर प्राइस अपडेट

विवरण आंकड़ा
मौजूदा शेयर प्राइस ₹ 100.34
आज का बदलाव +₹2.15 (+2.19%)
ओपन प्राइस ₹ 99.00
दिन का हाई ₹ 101.08
दिन का लो ₹ 98.99
मार्केट कैप ₹1.31 लाख करोड़
P/E रेशियो 18.72
52 हफ्ते का हाई ₹ 148.95
52 हफ्ते का लो ₹ 87.00
डिविडेंड यील्ड 2.49%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.62

शेयर का प्रदर्शन

IRFC के शेयर में पिछले एक साल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जून 2025 में यह शेयर 148.90 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन मार्च 2026 में गिरकर करीब 87 रुपये तक आ गया। वहीं आज सुबह शेयर 99 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 101.08 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। दोपहर के कारोबार में यह करीब 2.19% की तेजी के साथ 100.34 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस नई डील के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी के आने वाले प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

IRFC के शेयरों में तेजी क्यों आई?

हैदराबाद मेट्रो से जुड़ी ₹13,527 करोड़ की रीफाइनेंसिंग डील के कारण शेयरों में तेजी आई।

यह डील किस कंपनी के साथ हुई है?

यह डील एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) के साथ हुई है।

लोन की अवधि कितनी है?

IRFC ने यह लोन 20 साल की अवधि के लिए दिया है।

इस डील से IRFC को क्या फायदा होगा?

इससे कंपनी रेलवे के बाहर अर्बन मोबिलिटी और इंफ्रा फाइनेंसिंग में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।