(Upcoming IPO/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Upcoming IPO News: कुसुमगर लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 जुलाई 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह इश्यू 10 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू पर 398 रुपये से 419 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक इसमें कम से कम 35 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 35 शेयरों के गुणकों में आवेदन किया जा सकता है। यह पूरी तरह 650 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।
इस IPO को बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किया जाएगा। इसमें 50% से ज्यादा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रखा गया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए अधिकतम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए लगभग 35% हिस्सा आरक्षित होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 3.5 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए हैं। जिन पर प्रति शेयर 39 रुपये की छूट भी मिलेगी।
FY26 में कुसुमगर लिमिटेड ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस साल कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 692 करोड़ रुपये रहा जबकि FY24 में यह 467.9 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 98.2 करोड़ रुपये रहा जो पहले 84.3 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि कंपनी की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है और उसका बिजनेस मजबूत हो रहा है।
कुसुमगर लिमिटेड की स्थापना 1990 में हुई थी। यह कंपनी इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाती है। जिसमें बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक शामिल हैं। कंपनी पॉलिएस्टर और पॉलियामाइड आधारित हाई-परफॉर्मेंस फैब्रिक तैयार करती है। इसके पास 1,000 से ज्यादा SKUs हैं। IPO के बाद कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट किए जाएंगे। इस इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, IIFL कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।