M&M Financial Share: एक खबर और शेयर बना रॉकेट! 375% डिविडेंड के बाद इस स्टॉक में 10% की जोरदार छलांग, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Ads

M&M Financial Share: महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर Q4 नतीजों के बाद करीब 10% तक उछल गए। कंपनी ने 7.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया। मजबूत प्रदर्शन और ब्रोकरेज फर्मों द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। (NSE: M&MFIN, BSE: 532720)

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 03:09 PM IST

(M&M Financial Share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • Q4 नतीजों के बाद शेयरों में करीब 10% तक की तेजी
  • कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 55% से ज्यादा बढ़ा
  • हर शेयर पर ₹7.50 (375%) डिविडेंड का ऐलान

नई दिल्ली: M&M Financial Share Price: महिंद्रा ग्रुप की NBFC कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आज 27 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर करीब 10% तक उछल गए। आज सुबह 311.60 रुपये पर खुलने के बाद 331 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। फिलहाल शेयर लगभग 317.45 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है जो करीब 8% की बढ़ता को दर्शाता है।

मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 55% बढ़कर 563 करोड़ रुपये से 873 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एक अन्य आंकड़े के अनुसार कंपनी का मुनाफा 940 करोड़ रुपये तक पहुंचा। जो सालाना आधार पर 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखाता है। इस ग्रोथ के पीछे बेहतर बिजनेस, बढ़ते मार्जिन और लागत नियंत्रण की बड़ी भूमिका रही।

डिविडेंड का बड़ा ऐलान

कंपनी ने निवेशकों के लिए बड़ा तोहफा भी दिया है। बोर्ड ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 7.50 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह 375% डिविडेंड के बराबर है। जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है और शेयरों में तेजी को समर्थन मिला है।

ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया भरोसा

कंपनी के अच्छे प्रदर्शन के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर अपना रूख सकारात्मक रखा है। नोमुरा ने 400 रुपये का टारगेट दिया है। जबकि मोतीलाल ओसवाल और JM Financial ने 350 रुपये का टारगेट तय किया है। Emkay Global ने भी टारगेट बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया है। इन रिपोर्ट्स ने निवेशकों के भरोसे को और बढ़ाया है।

Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd – Market Summary

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 317.45
आज का बदलाव +₹23.05 (+7.83%)
समय 27 अप्रैल, 2:33 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 311.60
हाई ₹ 331.00
लो ₹ 311.60
मार्केट कैप ₹44.09K करोड़
P/E रेशियो 17.98
डिविडेंड यील्ड 2.05%
तिमाही डिविडेंड ₹ 1.63
52-वीक हाई ₹ 412.20
52-वीक लो ₹ 236.23

रेवेन्यू में भी दिखी मजबूती

कंपनी की आय में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। चौथी तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 13% बढ़कर 5,539 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर भी इसमें हल्की बढ़त दर्ज की गई है। कुल मिलाकर मजबूत नतीजों, डिविडेंड और सकारात्मक ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के चलते कंपनी के शेयर में तेजी बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

शेयरों में तेजी क्यों आई?

मजबूत Q4 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के कारण शेयरों में उछाल आया।

कंपनी का मुनाफा कितना बढ़ा?

मार्च तिमाही में मुनाफा करीब 55% बढ़कर 873 करोड़ रुपये हो गया।

कितना डिविडेंड घोषित किया गया है?

कंपनी ने प्रति शेयर ₹7.50 यानी 375% डिविडेंड की सिफारिश की है।

ब्रोकरेज फर्मों की क्या राय है?

कई ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹340 से ₹400 तक टारगेट तय किया है।