(Marico Share Price Today/ Image Credit: Marico)
नई दिल्ली: Marico Share Price Today: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी Marico Limited के शेयर में आज बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंट्राडे में कारोबार दौरान इस स्टॉक में करीब 4.5% तक बढ़ोतरी देखने को मिली। यह आज 826 रुपये के आसपास खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 843.15 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया। हालांकि, सुबह के कारोबार में शेयर हरे निशान में बना रहा।
कंपनी के Q4 FY26 नतीजे काफी मजबूत रहे। इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% बढ़कर 408 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 345 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशन से रेवेन्यू 3,333 करोड़ रुपये पहुंच गया। जो एक साल पहले 2,730 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल मुनाफा 1,813 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 13,611 करोड़ रुपये रहा।
नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 950 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा स्तर से करीब 15% अपसाइड दिखाता है। कंपनी ने Q4 में 9% वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। पैराशूट कोकोनट ऑयल, वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल्स और सफोला जैसे ब्रांड्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिससे कुल ग्रोथ को सहारा मिला।
कंपनी ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 जुलाई 2026 तय की गई है और मंजूरी मिलने पर भुगतान 5 सितंबर तक किया जा सकता है। मजबूत प्रदर्शन और ग्रोथ संकेतों के चलते कंपनी के शेयरों में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।