Marico Share Price Today: पैसा बनाने का समय? Q4 नतीजे के बाद 4% से ज्यादा उछला ये स्टॉक, क्या अभी एंट्री लेकर मिल सकता है बड़ा रिटर्न?
Marico Share Price Today: आज बुधवार को Marico Limited के शेयर 4.5% उछल गया। Q4 FY26 में 18% मुनाफा बढ़ने से स्टॉक मजबूत हुआ। यह आज 2.3% बढ़कर 826 रुपये पर खुला और इंट्रा-डे के दौरान 843 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गया। (NSE: MARICO, BSE: 531642)
(Marico Share Price Today/ Image Credit: Marico)
- Marico Limited के शेयर में करीब 4.5% की तेज उछाल
- Q4 FY26 में कंपनी का मुनाफा 18% बढ़कर ₹408 करोड़ हुआ
- ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹950 का टारगेट दिया
नई दिल्ली: Marico Share Price Today: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी Marico Limited के शेयर में आज बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंट्राडे में कारोबार दौरान इस स्टॉक में करीब 4.5% तक बढ़ोतरी देखने को मिली। यह आज 826 रुपये के आसपास खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 843.15 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया। हालांकि, सुबह के कारोबार में शेयर हरे निशान में बना रहा।
Q4 में शानदार मुनाफा और रेवेन्यू ग्रोथ
कंपनी के Q4 FY26 नतीजे काफी मजबूत रहे। इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% बढ़कर 408 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 345 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशन से रेवेन्यू 3,333 करोड़ रुपये पहुंच गया। जो एक साल पहले 2,730 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल मुनाफा 1,813 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 13,611 करोड़ रुपये रहा।
ब्रोकरेज की राय
नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 950 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा स्तर से करीब 15% अपसाइड दिखाता है। कंपनी ने Q4 में 9% वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। पैराशूट कोकोनट ऑयल, वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल्स और सफोला जैसे ब्रांड्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिससे कुल ग्रोथ को सहारा मिला।
डिविडेंड और आगे की उम्मीदें
कंपनी ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 जुलाई 2026 तय की गई है और मंजूरी मिलने पर भुगतान 5 सितंबर तक किया जा सकता है। मजबूत प्रदर्शन और ग्रोथ संकेतों के चलते कंपनी के शेयरों में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Toyota Fortuner Price Hike: कार लवर्स के लिए बड़ा झटका! टोयोटा की SUV हुई और महंगी, क्या अब आपकी जेब दे पाएगी साथ? जानिए कितनी बढ़ी कीमत
- CM Pushkar Singh Dhami News: प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे CM धामी, की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए बजरंगबली से मांगा आशीर्वाद
- Chhattisgarh Sushasan Tihar 2026 : CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, खैरागढ़ में जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान, जानें किस दिन लगेंगे सुशासन तिहार शिविर

Facebook


