MRF Share Price: एक ही दिन में इस स्टॉक ने 15,000 रुपये की लगाई ताबड़तोड़ छलांग! प्रॉफिट डबल और डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

MRF Share Price: दिसंबर तिमाही के परिणाम कंपनी के लिए उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और बढ़ती कमाई ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और इसके चलते कंपनी के शेयरों में बढ़ोतरी हुई। (NSE: MRF, BSE: 500290)

MRF Share Price: एक ही दिन में इस स्टॉक ने 15,000 रुपये की लगाई ताबड़तोड़ छलांग! प्रॉफिट डबल और डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

(MRF Share Price/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: February 6, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: February 6, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एमआरएफ के शेयरों में 10% की तेजी, इंट्रा-डे हाई ₹149,070 तक पहुंचा।
  • एबिटा में 68% का इजाफा, ₹1,399 करोड़ तक पहुंचा।
  • नेट प्रॉफिट दोगुना हुआ, ₹691.8 करोड़ की कमाई।

नई दिल्ली: MRF Share Price Today भारत की दिग्गज टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड के शेयरों में आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई और यह 149,070 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इस तेजी के पीछे दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे और डिविडेंड की घोषणा प्रमुख वजह मान रहे हैं।

दिसंबर तिमाही के नतीजे शानदार (December Quarter Results)

एमआरएफ लिमिटेड के दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और बढ़ती कमाई ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया। इसके साथ ही कंपनी का एबिटा (EBITDA) साल दर साल 68 प्रतिशत बढ़कर ₹1,399 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 834 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 17.4 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 11.9 प्रतिशत था।

कंपनी का प्रॉफिट दोगुना (Company Profits Doubled)

कंपनी ने मुनाफे के मोर्चे पर भी जबरदस्त छलांग लगाई है। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 691.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इस तिमाही में यह 316 करोड़ रुपये था। खास बात यह है कि कंपनी को नए लेबर कोड्स के तहत 77.2 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च भी करना पड़ा, बावजूद इसके मुनाफे में इतनी मजबूत बढ़ोतरी कंपनी की मजबूत कारोबारी स्थिति को दर्शाती है।

MRF Ltd – Stock Summary (6 February 2026)

Parameter Value
Stock Price ₹1,46,195.00 INR (+11,225.00, 8.32%)
Date and Time 6 Feb, 3:30 pm IST
Opening Price ₹1,35,365.00 INR
Highest Price ₹1,49,070.00 INR
Lowest Price ₹1,33,740.00 INR
Market Cap ₹62.17K Cr
P/E Ratio 33.45
52-week High ₹1,63,600.00 INR
52-week Low ₹1,02,124.05 INR
Dividend 0.16%
Quarterly Dividend Amount ₹58.48 INR

डिविडेंड का ऐलान (Declaration of Dividend)

कंपनी ने अपने नतीजों के साथ-साथ निवेशकों को खुश करने के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 13 फरवरी तय की गई है। इस डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जिससे शेयर बाजार में कंपनी का विश्वास और बढ़ेगा।

शेयर का शानदार प्रदर्शन (Great Stock Performance)

पिछले 12 महीनों में एमआरएफ के शेयरों में करीब 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे स्पष्ट है कि बाजार को कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर पूरा भरोसा है। कंपनी के मजबूत नतीजे और डिविडेंड की घोषणा से न केवल निवेशक खुश हैं, बल्कि यह शेयर बाजार में और अधिक तेजी का संकेत देता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।