Paytm Share Price: PhonePe IPO की खबर ने Paytm स्टॉक को दी नई ऊंचाई, जानिए क्या है असली कनेक्शन, Macquarie ने खोला राज!

Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में आज तेजी देखी गई। इसका कारण फोनपे का आईपीओ है। ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी की रिपोर्ट में फोनपे को लेकर सकारात्मक अनुमान के कारण पेटीएम के शेयर निवेशकों में आकर्षक बने और उनकी कीमत बढ़ गई। (NSE: PAYTM, BSE: 543396)

Paytm Share Price: PhonePe IPO की खबर ने Paytm स्टॉक को दी नई ऊंचाई, जानिए क्या है असली कनेक्शन, Macquarie ने खोला राज!

(Paytm Share Price/ Image Credit: Paytm)

Modified Date: February 18, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: February 18, 2026 1:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेटीएम शेयर आज 1.82% बढ़कर ₹1,190.60 पर बंद।
  • तेजी का कारण: फोनपे आईपीओ पर मैक्वेरी की पॉजिटिव रिपोर्ट।
  • फोनपे का अनुमानित आईपीओ वैल्यूएशन 1,300-1,500 करोड़ डॉलर।

नई दिल्ली: Paytm Share Price Today फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने फोनपे के आईपीओ पर एक नोट जारी किया, जिसका पेटीएम के शेयरों पर पॉजिटिव असर पड़ा। बीएसई पर पेटीएम के शेयर 1.82% चढ़कर 1,190.60 रुपये पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह 2.24% की तेजी के साथ 1,196.80 रुपये तक उछल गया।

मैक्वेरी की रिपोर्ट का असर (Macquarie Report)

मैक्वेरी ने ‘फोनपे आईपीओ इन फोकस, बट कैन पेटीएम री-रेट’ शीर्षक से नोट जारी किया। इसमें कहा गया कि फोनपे का प्रस्तावित आईपीओ निकट भविष्य में पेटीएम के शेयर (Paytm Share) की फिर से रेटिंग को प्रभावित कर सकता है। फोनपे ने अपने आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है और इसका अनुमानित वैल्यूएशन 1,300-1,500 करोड़ डॉलर के बीच है। इस आईपीओ के जरिए मौजूदा शेयरधारकों की लगभग 10% हिस्सेदारी से 150 करोड़ डॉलर जुटाए जा सकते हैं।

पेटीएम और फोनपे का कनेक्शन (Paytm and PhonePe Connection)

सितंबर 2025 में जनरल अटलांटिक के साथ हुई डील के आधार पर फोनपे का वैल्यूएशन पेटीएम के मार्केट कैप से 60-90% अधिक है। हालांकि फोनपे अभी ऑपरेटिंग लेवल पर निगेटिव है, जबकि पेटीएम पॉजिटिव है। मैक्वेरी के अनुसार फोनपे पहली छमाही के एडजस्टेड रेवेन्यू के 37-43 गुना पर ट्रेड करेगा, जबकि पेटीएम लगभग 19 गुना पर।

फाइनेंशियल सर्विसेज में विस्तार (Financial Services)

फोनपे ने लोन, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन में तेजी से विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में फोनपे की रेवेन्यू में हिस्सेदारी 13% थी, जो वित्त वर्ष 2024 में केवल 4% थी। इस बढ़त से पेटीएम के व्यवसाय पर असर पड़ सकता है, क्योंकि पेटीएम की लगभग एक तिहाई रेवेन्यू इसी डिस्ट्रीब्यूशन से आती है।

One 97 Communications Ltd (Paytm) शेयर जानकारी – 18 फरवरी 2026

विवरण डेटा
वर्तमान भाव ₹1,190.60
आज का परिवर्तन +21.30 (1.82%)
समय 18 Feb, 12:44 pm IST
आज का ओपन भाव ₹1,173.90
आज का उच्चतम भाव ₹1,196.80
आज का न्यूनतम भाव ₹1,168.60
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹76.18 KCr
P/E अनुपात
52-सप्ताह उच्च ₹1,381.80
52-सप्ताह न्यूनतम ₹651.50
लाभांश प्रतिशत
तिमाही लाभांश राशि

फोनपे की बाजार स्थिति (PhonePe’s Market Position)

फोनपे देश के सबसे बड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में शामिल है। यूपीआई ट्रांजैक्शंस में इसका 45% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। सितंबर 2025 तक इसके 65.7 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स और 4.7 करोड़ मर्चेंट्स थे। यूपीआई मार्केट में इसकी हिस्सेदारी लगभग 49-51% रही, जो गूगल पे और पेटीएम जैसी कंपनियों से अधिक है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।