(Powerica IPO Listing/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Powerica IPO Listing: आज पावरिका कंपनी के साथ अमीर चंद जगदीश कुमार और साई पेरेंटल कंपनियों का आईपीओ लिस्ट हुआ। पावरिका आईपीओ से निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसकी लिस्टिंग 395 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 366 रुपये प्रति शेयर पर हुई, जिससे निवेशकों को 29 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ। इसके कारण लॉट लाइज के हिसाब से कुल 1078 रुपये का नुकसान हुआ।
लिस्टिंग के बाद पावरिका के शेयर में कुछ सुधार हुआ। दोपहर करीब 1 बजे, पावरिका के एक शेयर का प्राइस 392.45 रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान 29 रुपये के नुकसान के बाद, इसमें 26.55 रुपये की तेजी आई। दोपहर 12:54 बजे तक इसके शेयर का उच्चतम मूल्य 396 रुपये था, जबकि न्यूनतम मूल्य 365.10 रुपये था।
साई पेरेंटल का आईपीओ लिस्टिंग के बाद कुछ मुनाफा दे रहा है। इस आईपीओ से निवेशकों को 2.04% का मुनाफा हुआ है, यानी प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये का लाभ हुआ। इस आईपीओ की लिस्टिंग थोड़े ज्यादा मुनाफे के साथ हुई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ लिस्टिंग के दौरान नुकसान में रहा। इसके शेयरों में 5.66% की गिरावट आई और एक शेयर पर 12 रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि यह नुकसान पावरिका के मुकाबले कम था, लेकिन निवेशकों के लिए यह भी एक चिंता का विषय बना रहा। आज जहां एक ओर पावरिका के निवेशकों को नुकसान हुआ, वहीं साई पेरेंटल ने मुनाफा दिया और अमीर चंद आईपीओ ने कुछ नुकसान दिखाया। हालांकि, पावरिका के शेयरों में लिस्टिंग के बाद तेजी आई, जिससे कुछ घाटे की भरपाई हुई।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।