Powerica IPO Listing: लिस्टिंग में नुकसान के बाद शेयर ने दिखाया दम, क्या है वो चमत्कारी वजह जिसने निवेशकों को झूमने पर मजबूर किया?

Powerica IPO Listing: पावरिका आईपीओ 29 रुपये प्रति शेयर के नुकसान पर लिस्ट हुआ, जिससे निवेशकों को 1078 रुपये का घाटा हुआ। लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयर 392.45 रुपये तक पहुंचकर नुकसान की भरपाई कर गया। वहीं, अमीर चंद आईपीओ में नुकसान हुआ, जबकि साई पेरेंटल आईपीओ ने 8 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा दिया।

Powerica IPO Listing: लिस्टिंग में नुकसान के बाद शेयर ने दिखाया दम, क्या है वो चमत्कारी वजह जिसने निवेशकों को झूमने पर मजबूर किया?

(Powerica IPO Listing/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 2, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: April 2, 2026 4:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पावरिका आईपीओ में प्रति शेयर ₹29 का नुकसान, लॉट साइज पर कुल ₹1078 का घाटा।
  • पावरिका का शेयर इश्यू प्राइस ₹395 के मुकाबले ₹366 पर लिस्ट हुआ।
  • लिस्टिंग के बाद पावरिका शेयर ₹392.45 तक पहुंचकर तेजी दिखाने लगा।

नई दिल्ली: Powerica IPO Listing: आज पावरिका कंपनी के साथ अमीर चंद जगदीश कुमार और साई पेरेंटल कंपनियों का आईपीओ लिस्ट हुआ। पावरिका आईपीओ से निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसकी लिस्टिंग 395 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 366 रुपये प्रति शेयर पर हुई, जिससे निवेशकों को 29 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ। इसके कारण लॉट लाइज के हिसाब से कुल 1078 रुपये का नुकसान हुआ।

लिस्टिंग के बाद आई तेजी

लिस्टिंग के बाद पावरिका के शेयर में कुछ सुधार हुआ। दोपहर करीब 1 बजे, पावरिका के एक शेयर का प्राइस 392.45 रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान 29 रुपये के नुकसान के बाद, इसमें 26.55 रुपये की तेजी आई। दोपहर 12:54 बजे तक इसके शेयर का उच्चतम मूल्य 396 रुपये था, जबकि न्यूनतम मूल्य 365.10 रुपये था।

साई पेरेंटल आईपीओ में मुनाफा

साई पेरेंटल का आईपीओ लिस्टिंग के बाद कुछ मुनाफा दे रहा है। इस आईपीओ से निवेशकों को 2.04% का मुनाफा हुआ है, यानी प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये का लाभ हुआ। इस आईपीओ की लिस्टिंग थोड़े ज्यादा मुनाफे के साथ हुई है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अमीर चंद का आईपीओ में नुकसान

अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ लिस्टिंग के दौरान नुकसान में रहा। इसके शेयरों में 5.66% की गिरावट आई और एक शेयर पर 12 रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि यह नुकसान पावरिका के मुकाबले कम था, लेकिन निवेशकों के लिए यह भी एक चिंता का विषय बना रहा। आज जहां एक ओर पावरिका के निवेशकों को नुकसान हुआ, वहीं साई पेरेंटल ने मुनाफा दिया और अमीर चंद आईपीओ ने कुछ नुकसान दिखाया। हालांकि, पावरिका के शेयरों में लिस्टिंग के बाद तेजी आई, जिससे कुछ घाटे की भरपाई हुई।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।