BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BCPL Share Price: RVNL की मेगा डील का कमाल!, धीमें चल रहे शेयरों ने अचानक मारी छलांग, 7.9% की रॉकेट तेजी

बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज 7.9% की मजबूत तेजी के साथ चमकते दिखाई दिए। निवेशकों की इस बढ़ती दिलचस्पी की मुख्य वजह कंपनी को रेलवे का नया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट …

(BCPL Share Price / Image Credit: IBC24 News Customize)

(BCPL Share Price / Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 24 Nov 2025 | 3:51 pmModified: 24 Nov 2025 | 4:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. RVNL से 79 करोड़ रुपये का बड़ा वर्क ऑर्डर मिलने से शेयर 7.9% उछले।
  2. शेयर 79 रुपये पर खुलकर 81 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचे।
  3. पिछले एक साल में शेयर 12% तक टूट चुके हैं, मार्केट कैप 127 करोड़ रुपये।

BCPL Share Price: बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर (BCPL Railway Infrastructure) के शेयर आज 7.9% उछले। यह तेजी कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से मिले 79 करोड़ रुपये के नए वर्क ऑर्डर के कारण आई है। नए प्रोजेक्ट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

RVNL से मिला 79 करोड़ का प्रोजेक्ट

कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से 79 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए बीसीपीएल ने सबसे कम बोली लगाई थी, जिसके चलते यह बड़ा काम कंपनी के हाथ आया।

मार्केट में शेयरों की मजबूत ओपनिंग

बीएसई में आज शेयर 79 रुपये पर खुले और कुछ ही घंटों में 7.9% की तेजी के साथ 81 रुपये के इंट्रा-डे हाई को छू लिया। यह तेजी नए प्रोजेक्ट के ऐलान के तुरंत बाद देखने को मिली।

विजयवाड़ा डिविजन में होगा काम

यह प्रोजेक्ट साउथ सेंट्रल रेलवे के विजयवाड़ा डिविजन में पूरा किया जाएगा। ऑर्डर की कुल वैल्यू 79 करोड़ रुपये है और कंपनी को इसे 18 महीनों के भीतर पूरी तरह समाप्त करना होगा।

पिछले महीनों में शेयर का कमजोर प्रदर्शन

हालांकि आज शेयर में तेजी दिखी, लेकिन पिछले 3 महीनों में स्टॉक 9% टूट चुका है। साल 2025 में अब तक इसमें 24% की गिरावट आई है, जबकि पिछले एक वर्ष में यह 12% नीचे रहा है। शेयर का 52-हफ्ते का हाई 119.91 रुपये और लो 60.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 127 करोड़ रुपये है।

BCPL Railway Infrastructure Ltd - Market Summary (24 Nov, 3:20 PM IST)

विवरण मान
करंट प्राइस ₹76.10
दैनिक बदलाव +₹1.09 ( +1.45% )
ओपन प्राइस ₹79.00
डे हाई ₹81.00
डे लो ₹75.21
पिछला दर्ज किया गया भाव (12:50 PM) ₹76.00
मार्केट कैप ₹127.27 Cr
P/E Ratio 17.61
डिविडेंड यील्ड 1.31%
52-Week High ₹119.91
52-Week Low ₹60.15
Quarterly Dividend Amount ₹0.25

डिविडेंड देने में कंपनी का निरंतर रिकॉर्ड

बीसीपीएल अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती रही है। जून में कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था, जबकि सितंबर 2024 में 0.70 रुपये प्रति शेयर का भुगतान किया गया। वर्ष 2021 से 2023 के बीच कंपनी हर साल 70 पैसे प्रति शेयर का डिविडेंड देती आई है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से 79 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला, जिसके कारण शेयर 7.9% चढ़े।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: BCPL Share Price: RVNL's mega deal is amazing! Slow-moving shares suddenly jumped, rocketing up 7.9%

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm