Share Market 23 April 2026: जेब पर पड़ सकता है भारी असर! क्रूड की मार से गिफ्ट निफ्टी 125 अंक नीचे, क्या आज डूबेगा निवेशकों का पैसा?

Share Market 23 April 2026: क्रूड ऑयल 102 डॉलर पार जाने से बाजार पर दबाव बढ़ने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी 125 अंक नीचे है। FIIs और DIIs ने कल बिकवाली की है। एशियाई बाजार मिले जुले हैं और डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर दिख रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार में पिछला सत्र मजबूत रहा।

Share Market 23 April 2026: जेब पर पड़ सकता है भारी असर! क्रूड की मार से गिफ्ट निफ्टी 125 अंक नीचे, क्या आज डूबेगा निवेशकों का पैसा?

(Share Market 23 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 23, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: April 23, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • कच्चा तेल 102 डॉलर पार, बाजार पर दबाव बढ़ने के संकेत
  • गिफ्ट निफ्टी 125 अंक नीचे, कमजोर शुरुआत की आशंका
  • FIIs और DIIs दोनों की बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर

नई दिल्ली: Share Market 23 April 2026 in India: क्रूड ऑयल की कीमत 102 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय शेयर बाजार का मूड बिगड़ सकता है। गिफ्ट निफ्टी करीब 125 अंक फिसल गया। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि बाजार की शुरूआत कमजोरी के साथ हो सकती है। विदेशी निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने पिछले सत्र में बिकवाली की। जिससे बाजार में दबाव और बढ़ गया। एशियाई बाजारो में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की गिरावट देखने को मिला है।

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

हालांकि ग्लोबल संकेत पूरी तरह नकारात्मक नहीं हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने के फैसले से बाजार को समर्थन मिला। इसके साथ ही कॉर्पोरेट नतीजों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। S&P 500 और Nasdaq नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। जबकि डॉओ जोन्स में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

बैंक निफ्टी पर तकनीकी दबाव

तकनीकी नजरिए से बैंक निफ्टी पर दबाव बना हुआ है। एलकेपी सिक्योरिटीज के विश्लेषक के अनुसार, इंडेक्स अपने 200 डे मूविंग एवरेज के पास रेजिस्टेंस झेल रहा है। हालांकि लंबी अवधि की संरचना अभी भी मजबूत बनी हुई है। शॉर्ट टर्म में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। क्योंकि RSI में गिरावट देखी गई है। 56,200 के ऊपर बने रहने पर तेजी का अनुमान है। जबकि 56,500 पर सपोर्ट और 57,800 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

ट्रेंट के दमदार नतीजे

कॉर्पोरेट सेक्टर से ट्रेंट ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा करीब 32.5% बढ़ा है। जबकि आय में भी 19% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 2:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। जिससे इस शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।

बाजार सीमित दायरे में

पीएल कैपिटल के एक्सपर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। जबकि निफ्टी 24,450 के नीचे फिसल गया। IT सेक्टर में बिकवाली और HCLTech के कमजोर गाइडेंस के चलते बाजार पर प्रभाव पड़ा। तेल की बढ़ती कीमतें, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी फंडों की बिकवाली आगे भी बाजार को सीमित दायरे में रख सकती है। हालांकि Q4 नतीजों के चलते चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीद है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।