Share Market Crash: शेयर मार्केट में सुनामी! 1,600 अंक फिसले, निफ्टी 550 अंक टूटा, 0.05% सिक्योरिटीज टैक्स ने निवेशकों की उड़ाई नींद, सोच में पड़े निवेशक!
Share Market Crash: आज 1 फरवरी को बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 1,100 अंक और निफ्टी 300 अंक टूटे। सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स बढ़ने से 1 शेयर का मूल्य 1,34,935 रुपये से 1,30,400 रुपये हो गया, यानी लगभग 3.4% की गिरावट हुई।
(Share Market Crash/ Image Credit: IBC24 News)
- सेंसेक्स 1,100 अंक गिरकर 81,200 पर बंद हुआ।
- निफ्टी 300 अंक टूटकर 25,200 के आसपास कारोबार कर रहा।
- SBI, BEL और HCL टेक के शेयरों में लगभग 5% की गिरावट।
नई दिल्ली: Share Market Crash Today बजट पेश होने के बाद 1 फरवरी को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,100 अंक टूटकर 81,200 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक गिरकर 25,200 के पास कारोबार कर रहा था। निवेशकों की चिंता का मुख्य कारण सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी है।
शेयरों में गिरावट और रिकवरी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट आई, जबकि सिर्फ 3 में तेजी रही। SBI, BEL और HCL टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा लगभग 5% की गिरावट हुई। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स ने 82,119 के निचले स्तर से लगभग 500 अंक की रिकवरी भी दिखाई। निफ्टी भी 25,236 के लो स्तर से 150 अंक ऊपर गया।
सरकारी बैंक और अन्य सेक्टर्स में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट दर्ज की गई। मेटल और मीडिया सेक्टर भी लगभग 2% तक गिरे। इसके अलावा FMCG, IT, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी कमजोरी देखी गई। केवल ऑटो और प्राइवेट बैंक सेक्टर में हल्की तेजी रही।
STT में बढ़ोतरी का असर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस घोषणा के तुरंत बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। खासकर स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकिंग फर्म के शेयरों में 10% तक की कमजोरी देखने को मिली।
STT क्या है?
STT यानी सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स एक डायरेक्ट टैक्स है जो शेयर बाजार में हर खरीद-बिक्री पर लगता है। यह टैक्स निवेशक को तब भी देना पड़ता है जब उसे घाटा हो। यह सीधे ट्रांजेक्शन वैल्यू से कटता है और स्टॉक एक्सचेंज इसे सरकार के पास जमा कर देता है। इस बदलाव के कारण आज बाजार में नकारात्मक माहौल बन गया।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Budget 2026 middle class: छोटे करदाताओं और निवेशकों को बड़ी राहत, इनकम टैक्स से जुड़े कई अहम ऐलान
- Budget 2026 Income Tax Slab: देश के आयकर दाता ध्यान दें! टैक्स स्लैब को लेकर वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान, जानिए अब देना कितना टैक्स?
- Budget 2026 Cancer-related Medicines: वित्तमंत्री सीतारमण ने किया कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं में छूट का ऐलान.. इम्पोर्टेड दवाओं में भी बड़ी राहत

Facebook


