Share Market Hike Today: शेयर बाजार में आज बरसा पैसा! सेंसेक्स की दमदार रैली से निवेशकों की चमकी किस्मत! निफ्टी 24,219 के पार
Share Market Hike Today: शुक्रवार, 10 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार ने मजबुत शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। जबकि रुपये में भी डॉलर के मुकाबले मजबूती देखने को मिली है। बाजार में सकारात्मक माहौल के कारण शुरुआती कारोबार में निवेशकों का उत्साह साफ नजर आया।
(Share Market Hike Today/ Image Credit: AI-generated)
- शुक्रवार को सेंसेक्स 871 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।
- निफ्टी 50 करीब 257 अंक चढ़कर 24,219 के पार पहुंचा।
- आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
नई दिल्ली: Share Market Hike Today: सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी (Share Market Hike Today) देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। दोपहर करीब 2:50 बजे कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 871 अंकों की बढ़त के साथ 77,612.91 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी लगभग 257 अंक चढ़कर 24,219.56 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में खरीदारी का माहौल रहने से निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा है।
आईटी और मेटल शेयरों ने दिखाई मजबूती
शुक्रवार के कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के कुछ शेयर दबाव में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही। जिससे बाजार में व्यापक तेजी का संकेत मिला।
इन दिग्गज शेयरों ने बढ़ाई बाजार की रफ्तार
सेंसेक्स की बढ़त में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों का अहम योगदान रहा। एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, इंडिगो, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं भारती एयरटेल, सन फार्मा और कुछ अन्य शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में तेजी की मुख्य वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे बाजार को सहारा मिला। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद ने भी वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार (Share Market Hike Today) पर देखने को मिला।
निवेशकों का रुख
एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को अच्छी तेजी (Share Market Hike Today) रही। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे जिससे वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे। वहीं, पिछले कारोबारी दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुछ बिकवाली की। लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बड़ी खरीदारी कर बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL Satellite Phone: बिना सिम और नेटवर्क के भी काम करेगा BSNL का ये धांसू फोन, iPhone 17 Pro से भी कम है कीमत, लेकिन फीचर्स कहीं ज्यादा
- Fuel Price Decrease in India: ’20 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा ईंधन…’ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी अहम जानकारी, जानिए क्या है सरकार की तैयारी
- Almeria Wildfire: जंगल में भीषण आग ने मचाई तबाही, 12 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

Facebook


