Share Market Today: मार्केट खुलने से पहले आया बड़ा संकेत! गिफ्ट निफ्टी में तेजी से क्या आज बदल जाएगी शेयर बाजार की चाल? Tata Motors समेत ये शेयर रहेंगे हॉट!

Share Market Today: आज शेयर बाजार में तेज (Share Market Today) शुरुआत के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बाजार की नजर कई कंपनियों के तिमाही नजीजों पर रहेगी। इसके अलावा टाटा मोटर्स समेत कुछ प्रमुख शेयरों में कारोबार के दौरान अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

Share Market Today: मार्केट खुलने से पहले आया बड़ा संकेत! गिफ्ट निफ्टी में तेजी से क्या आज बदल जाएगी शेयर बाजार की चाल? Tata Motors समेत ये शेयर रहेंगे हॉट!

(Share Market Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 12, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: August 12, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में तेजी, बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिकी CPI डेटा पर निवेशकों की नजर।
  • Tata Motors समेत कई कंपनियों के Q1 नतीजे आज आएंगे।

नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) की शुरुआत तेज रहने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.16% की बढ़त के साथ 24,555 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिल रहा है कि निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हो सकती है। हालांकि आगे बाजार की दिशा कई अहम घटनाओं पर निर्भर करेगी।

अमेरिकी CPI पर बाजार की नजर

अब निवेशकों का फोकस अमेरिका के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI आंकड़ों पर है। ये आंकड़े बुधवार को जारी होंगे और इनसे अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। इसका सीधा प्रभाव ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में घरेलू बाजार (Stock Market Today) में भी उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है।

आज इन कंपनियों के Q1 नतीजे

बुधवार को कई बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1 के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Tata Motors, Lenskart Solutions, Hindustan Aeronautics, Astral, Grasim Industries, Apollo Hospitals, IRCTC, Petronet LNG, VIP Industries, Sun TV Network, Titagarh Rail Systems और Yatra Online समेत कई नाम शामिल हैं। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

नतीजों से इन शेयरों में हलचल

BEML को HAL से 184.25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। वहीं RHI Magnesita India का मुनाफा 83.2% बढ़ा है। जबकि PI Industries के मुनाफे में 39% की गिरावट आई। Bata India का मुनाफा 23% बढ़ा और कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। Manappuram Finance का मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़कर 584.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इन आंकड़ों का असर शेयरों की चाल पर पड़ सकता है।

ये बड़े अपडेट भी रहेंगे फोकस में

L&T अपने डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस बिजनेस को 1,400 करोड़ रुपये में Vyoma.AI को ट्रांसफर करेगा। KFin Technologies ने Klarity नाम का एजेंटिक AI सॉल्यूशन लॉन्च किया है। Zydus Lifesciences की सब्सिडियरी ने Alvelestat के लिए अहम लाइसेंस समझौता किया है। वहीं HG Infra Engineering को राजस्थान में ITI भिवाड़ी क्लस्टर के संचालन का 241 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इन खबरों के चलते संबंधित शेयर (Stock Market Today) आज निवेशकों के खास फोकस में रह सकते हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।